सूरत : जन्मदिन को सेवा दिवस में बदला: जिग्नेश पाटिल ने सिविल अस्पताल को दान की भ्रूण चिकित्सा किट

जरूरतमंद बच्चों और सफाई कर्मियों को भी वितरित की मदद सामग्री

सूरत : जन्मदिन को सेवा दिवस में बदला: जिग्नेश पाटिल ने सिविल अस्पताल को दान की भ्रूण चिकित्सा किट

सूरत। यूथ फॉर गुजरात के अध्यक्ष और गुजरात राज्य फुटबॉल एसोसिएशन के उपाध्यक्ष जिग्नेश पाटिल ने अपना 38वां जन्मदिन अनूठे सेवा कार्यों के साथ मनाया। उन्होंने सूरत सिविल अस्पताल को 2 लाख रुपये मूल्य की भ्रूण चिकित्सा (फीटल मेडिसिन) किट दान की, जिससे गर्भवती महिलाओं और अजन्मे बच्चों के संभावित स्वास्थ्य समस्याओं का जल्द निदान हो सकेगा।

इसके अलावा, हीमोफीलिया से पीड़ित 12 बच्चों को स्कूल किट, 40 नवजात शिशुओं को बेबी किट और 111 सफाई कर्मचारियों को साड़ियाँ भेंट कीं।

B03042025-02

"गरीबों की सेवा ही सच्चा जन्मदिन" – जिग्नेश पाटिल
इस अवसर पर जिग्नेश पाटिल ने कहा, "हर साल मैं अपना जन्मदिन जरूरतमंद मरीजों की सेवा कर मनाता हूं, क्योंकि गरीब और मध्यम वर्गीय परिवार जब सिविल अस्पताल में इलाज के लिए आते हैं, तो उनकी मदद करना सबसे बड़ा धर्म है। गरीबों की सेवा करना ही जन्मदिन मनाने का सही तरीका है।"

सिविल अस्पताल की फीटल मेडिसिन कंसल्टेंट डॉ. बिनोदिनी महेंद्रसिंह चौहान ने कहा कि यह किट अजन्मे शिशु में मस्तिष्क, आंत, गुणसूत्र और अन्य शारीरिक असामान्यताओं की पहचान करने में मदद करेगी। इससे समय रहते इलाज संभव होगा, जिससे यह गर्भवती महिलाओं के लिए वरदान साबित होगी।

"सेवा से बढ़कर कोई उत्सव नहीं" – इकबाल कड़ीवाला
कार्यक्रम में गुजरात नर्सिंग काउंसिल के उपाध्यक्ष इकबाल कड़ीवाला ने कहा, "अगर जन्मदिन को जरूरतमंदों की सेवा से जोड़ा जाए, तो यह सच्चे अर्थों में उत्सव बन जाता है।"

इस अवसर पर चिकित्सा अधीक्षक डॉ. धारित्री परमार, नवी सिविल के आरएमओ डॉ. केतन नायक, वीएनएसजीयू की सिंडिकेट सदस्य और टीबी विभाग की डॉ. पारुलबेन वडगामा, नर्सिंग एसोसिएशन के नीलेश लाठिया, विभोर चुघ, जगदीश बुहा, संजय परमार और बिपिन मेकवान सहित सिविल अस्पताल के विभिन्न संकायों के छात्र एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

 

 

 

 

Tags: Surat