सूरत : अखिल भारतीय अग्रवाल संगठन गुजरात प्रदेश महिला इकाई द्वारा कन्या पूजन का हुआ आयोजन 

संगठन के सदस्यों एवं स्कूल के बच्चों ने गरबा द्वारा माता को रिझाया

सूरत : अखिल भारतीय अग्रवाल संगठन गुजरात प्रदेश महिला इकाई द्वारा कन्या पूजन का हुआ आयोजन 

अखिल भारतीय अग्रवाल संगठन गुजरात प्रदेश महिला इकाई द्वारा गत वर्ष की भांति इस वर्ष भी प्राथमिक शाला वेसू में मां अम्बे के शारदीय नवरात्रि के उपलक्ष्य में कन्या पूजन का आयोजन किया गया। महिला इकाई की अध्यक्षा श्रीमती सुनीता अग्रवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि आयोजन का शुभारंभ मां अम्बे की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलन समारोह के मुख्य अतिथि अखिल भारतीय अग्रवाल संगठन के राष्ट्रीय महामंत्री राजेश भारूका एवं प्रदेश अध्यक्ष रतनलाल दारूका द्वारा किया गया। इसके पश्चात सभी ने मिलकर जगत जननी शक्तिस्वरूपा मां अम्बे की आरती की। 

संगठन के सदस्यों एवं स्कूल के बच्चों ने गरबा द्वारा माता को रिझाया। इस आयोजन में 225 कन्याओं का पूजन किया गया एवं स्कूल के 500 बच्चों को भोजन करवाया गया। सभी कन्याओं को तिलक लगाकर उपहार दिए गए। मां अम्बे की अराधना के इस पर्व पर सभी ने भक्तिभाव पूर्वक यह गरबा एवं कन्या पूजन का उत्सव मनाया। 

इस अवसर पर संबोधित करते हुए संगठन के राष्ट्रीय महामंत्री ने मां अम्बे की आराधना एवं भक्ति के पर्व शारदीय नवरात्र की सभी को बधाई देते हुए कहा कि अग्रवाल संगठन भविष्य में भी इस तरह के आयोजन करता रहेगा। उन्होंने शाला परिवार की प्रिंसिपल एवं शिक्षण समिति का इस आयोजन  में सहयोग के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर संगठन की महामंत्री कविता अग्रवाल एवं  शैलजा संघवी सहित अन्य सदस्य उपस्थित रही।

Tags: Surat