सूरत : श्री शाकम्बरी माता की  निशान पद यात्रा में गूंजे जयकारे

यात्रा में करीबन 201 निशान भक्तों द्वारा माता जी को निशान अर्पण किये गये

सूरत : श्री शाकम्बरी माता की  निशान पद यात्रा में गूंजे जयकारे

शारदीय नवरात्र पर्व के अवसर पर  रविवार को श्री शाकम्बरी माता सेवा समिति द्वारा 15 वीं निशान पद यात्रा का आयोजन किया गया। समिति के अध्यक्ष  जीतू चिरानिया ने बताया कि निशान पद यात्रा श्याम विला वेसू से प्रस्थान कर बैंड बाजा, जिवंत झाँखी, बजन और जयकारे के साथ भटार रोड होते हुए माँ वैष्णो शक्तिधाम  पहुंची। 

यात्रा के दौरान जगह जगह पर भक्तों द्वारा माताजी की आरती एवं यात्रा का फूलों से स्वागत और भक्तो जलपान कराया गया। सूरत के डीसीपी विजय सिंह गुर्जर (आईपीएस) ने भी सभी भक्तों के साथ निशान यात्रा में शामिल हुए और माताजी को निशान अर्पण किया। यात्रा में करीबन 201 निशान भक्तों द्वारा माता जी को निशान अर्पण किये गये। माता जी सभी की मनोकामना पूर्ण करे। यात्रा समापन के बाद भक्तों के लिए अल्पहार की व्यवस्था की गई थी।

Tags: Surat