सूरत : भटार माहेश्वरी सभा द्वारा कन्या पूजन, रंगोली प्रतियोगिता एवं गरबा का आयोजन 11 को

समाज की 2 से 10 वर्ष की आयु की 251 कन्यायों का पूजन किया जायेगा

सूरत : भटार माहेश्वरी सभा द्वारा कन्या पूजन, रंगोली प्रतियोगिता एवं गरबा का आयोजन 11 को

भटार माहेश्वरी सभा की ओर से नवरात्रि महोत्सव के अवसर पर कन्या पूजन, रंगोली प्रतियोगिता एवं गरबा का भव्य आयोजन आगामी 11 अक्टूबर 2204 को किया गया है। भटार माहेश्वरी सभा के अध्यक्ष राजेश कोठारी एवं सचिव विकास डोडिया ने बताया कि नवरात्रि के अष्ठमी का अलग महत्व है। सभा ने शुक्रवार को सिटी लाइट स्थित माहेश्वरी भवन में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया है। यह कार्यक्रम दोपहर 2 बजे से लेकर देर रात्रि तक चलेगा, जिसमें अपरान्ह 2 से 4 बजे तक रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन होगा। इसके पश्चात दोपहर 3 बजे से सायं 6 बजे तक समाज की 2 से 10 वर्ष की आयु की 251 कन्यायों का पूजन किया जायेगा। जबकि रात्रि 9 बजे से समाज के छोटे बच्चों से लेकर 80 वर्ष के बुजुर्ग सहित तकरीबन 1000 से अधिक लोग पारंपरिक परिधानों में गरबा खेलने के लिए शामिल होंगे। 

सत्य नारायण लाहोटी एवं श्री लाल सारडा ने बताया कि सभी कार्यक्रम का आयोजन बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के उद्देश्य से किया गया है, जो हमारे समाज में पहली बार होने जा रहा है। इस कार्यक्रम में रंगोली प्रतियोगिता में महिलाओं को सशक्त बनाने के उद्देश्य से विभिन्न रंगोली बनाई जाएंगी। इस प्रतियोगिता में कुल 51 विभिन्न प्रकार की रंगोली बनाई जाएंगी। शिवचंद चांडक ने बताया कि कार्यक्रम का प्रबंधन और निर्देशन बॉलीवुड निर्देशक अनिकेत राज द्वारा किया जा रहा है। दिन के दौरान कन्या पूजन में नवदुर्गा की नई अवधारणा और शाम को मारुति यूनिवर्सल प्रोडक्शन हाउस की रॉक बैंड टीम द्वारा लाइव गरबा के माध्यम से गरबा प्रेमियों का मनोरंजन किया जाएगा।

पार्षद रश्मि साबू ने बताया कि रंगोली प्रतियोगिता में 12 वर्ष से लेकर सभी उम्र की महिलाएं भाग लेंगी। दोपहर से रात तक कार्यक्रम किये जाएंगे। कन्या पूजन में शामिल होने वाली सभी देवी स्वरुपा कन्याओं के अलावा जितने भी बच्चियों का डेटा उपलब्ध हो सकेगा उन सभी का गिफ्ट के तौर पर प्रधानमंत्री सुकन्या योजना का फार्म करवाकर उन्हें पासबुक देंगे। मां वैष्णो देवी का तर्ज पर पूजन किया जाएगा और नौ देवियों की झांकी सजाई जाएगी। उन्होंने कहा कि रंगोली हमारे संस्कृति का प्रतीक है। इस कार्यक्रम में रंगोली के माध्यम से देश में हो रहे बेटियों, युवतियों एवं महिलाओं के साथ हो रही दरिंदगी रोकने का संदेश देंगे। 
 

 

 

 

Tags: Surat