सूरत :  श्री गणेश पूजन के साथ शुरू हुआ रामलीला महोत्सव

शुक्रवार को ताड़का वध, सुबाहु, मारीच वध, अहिल्या उद्धार एवं पुष्प वाटिका की लीला का मंचन होगा

सूरत :  श्री गणेश पूजन के साथ शुरू हुआ रामलीला महोत्सव

श्री आदर्श रामलीला ट्रस्ट सूरत के तत्वधान में वृंदावन की श्रीहित राधावल्लभ रासलीला मंडली के  रासाचार्य स्वामी त्रिलोकचंद शर्मा के सानिध्य में वेसू स्थित रामलीला मैदान में प्रथम दिन गुरूवार को रामलीला में श्री गणेश पूजन, रावण दिग्विजय, राम जन्म, विश्वामित्र आगमन मंचन हुआ। सर्वप्रथम ट्रस्ट के अध्यक्ष रतन गोयल, संरक्षक राजेश्वर प्रसाद गुप्ता, तत्कालीन पूर्व अध्यक्ष बाबुलाल मित्तल सहित पदाधिकारियों, कार्यकारिणी सदस्य द्वारा दीप प्रज्वलन कर धर्म ध्वजा, आरती पूजन, गणेश वंदना व लक्ष्मी नारायण के पूजन के पश्चात कार्यक्रम की शुरुआत की गई। 

 राजा दशरथ गुरू वशिष्ठ के यहां जाते हैं। इसके बाद पुत्र कामार्थ यज्ञ के बाद अग्निदेव प्रगट होकर खीर का प्रसाद देते हैं। यहां श्री राम जन्म की लीला का मंचन होते ही जयकारों से पंडाल गूंज उठा। फूलों की वर्षा के साथ ही बधाईयां गाई जाने लगी। विश्वामित्र राजा दशरथ के यहां आकर श्री राम व लक्ष्मण व अपने साथ भेजने का आग्रह करते हैं। गुरू वशिष्ठ के कहने पर राजा दशरथ दोनों राज कुमारों को विश्वामित्र के साथ वन में भेज देते हैं। बड़ा ही भावुक प्रसंग रहा। शुक्रवार 4 अक्टूबर की लीला में ताड़का वध, सुबाहु, मारीच वध, अहिल्या उद्धार एवं पुष्प वाटिका की लीला का मंचन होगा।

Tags: Surat