सूरत : आवारा कुत्तों का आतंक, 9 साल की बच्ची पर मां के सामने किया हमला

लोगों की मदद से बेटी को बचाया, लड़की के दोनों हाथों में चोटें आई हैं

शहर के पांडेसरा इलाके में पानी की टंकी के पास एक राहगीर बच्ची पर कुत्ते ने उसकी मां की आंखों के सामने हमला कर दिया।  जिससे कुछ समय के लिए अफरातफरी मच गई। 9 साल की बच्ची के दाहिनी पैर पर आवारा कुत्ते ने 6-7 बार काटकर कर लहूलुहान कर दिया। जिससे  लड़की को ऑटो रिक्शा में इलाज के लिए सूरत के सिविल अस्पताल ले जाया गया। जहां बच्ची के दोनों हाथों और नितंबों सहित चोटें पाई गईं, वहां 5 इंजेक्शन दिए गए और इलाज शुरू किया गया।
पीड़ित लड़की के पिता भगवान पाटिल  ने कहा कि वह महाराष्ट्र के मूल निवासी हैं। सायण के एक तेल मिल में काम करते हैं। मंगलवार को उनकी मासूम बेटी गुंजन पर  पांडेसरा पानी की टंकी के पास कुछ आवारा कुत्तों ने हमला कर दिया, जिससे 6-7 घाव हो गए। गुंजन अपनी  मां मनीषा के साथ ट्यूशन से घर लौट रही थी, इस दरम्यान  कुत्ते ने हमला कर दिया। आवाज लगाने के बाद  लोग दौड़ते हुए आए।
बताया जाता है कि 7 मिनट में 7 बार काटने वाले कुत्ते के चंगुल से बेटी को छुड़ाया गया। इसके बाद  एक ऑटो रिक्शा में सिविल अस्पताल ले जाया गया।  जहां एक के बाद एक कुल  5 इंजेक्शन देते देख बेटी भी डर गई थी।  स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में कुत्ते का काटना रोज की घटना हो गई है। आवारा कुत्ते इस तरह अपना शिकार बना लेते हैं। इस बच्ची को कुत्तों का शिकार होते देख बहुत दुख हो रहा है, मैं फिर से नगर पालिका से शिकायत जरूर करूंगा।
Tags: