सूरत जागृति शाखा द्वारा जरूरतमंद को व्हीलचेयर दान

राष्ट्रीय अध्यक्ष के शादी की सालगिरह पर किया गया दान

सूरत जागृति शाखा द्वारा जरूरतमंद को व्हीलचेयर दान

सूरत: अखिल भारतीय मारवाड़ी युवा मंच की सूरत जागृति शाखा ने अपनी कृत्रिम अंग प्रत्यारोपण योजना के तहत 17 अप्रैल को डुमस अर्बन हेल्थ सेंटर में एक जरूरतमंद व्यक्ति को व्हीलचेयर दान की।

शाखा अध्यक्ष स्वाति जी चौधरी ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेश जैन की शादी की सालगिरह के अवसर पर यह व्हीलचेयर भेंट की गई। उन्होंने कहा कि हेल्थ सेंटर में व्हीलचेयर प्रदान करने से, यह जरूरतमंद मरीजों के लिए उपयोगी होगी और संस्था भविष्य में भी इस प्रकार की सेवाएँ जारी रखेगी।

Tags: Surat