सूरत : सूरत में चैत्री सूर्य छठ पूजा की भव्य तैयारी, महापर्व का पहला अर्घ्य आज

4 अप्रैल शुक्रवार को उदयाचलगामी भगवान भास्कर को अर्घ्य अर्पण कर महापर्व सम्पन्न होगा   

सूरत : सूरत में चैत्री सूर्य छठ पूजा की भव्य तैयारी, महापर्व का पहला अर्घ्य आज

सूरत में बिहार विकास मंडल द्वारा वीयर कम कॉजवे तापी नदी घाट पर चैत्री सूर्य छठ पूजा का आयोजन किया जा रहा है।यह पर्व 1अप्रैल 2025 से शुरू हो चुका है और 3 अप्रैल को डूबते सूर्य को अर्घ्य देकर मनाया जाएगा। जबकि 4 अप्रैल शुक्रवार को उदयाचलगामी भगवान भास्कर को अर्घ्य अर्पण कर महापर्व सम्पन्न होगा।  

यह पर्व विशेष रूप से बिहार, झारखंड और पूर्वी उत्तर प्रदेश के श्रद्धालुओं द्वारा मनाया जाता है, जिसमें डूबते और उगते सूर्य की उपासना की जाती है। 36 घंटे का निर्जला उपवास रखते हुए व्रती भगवान सूर्य को अर्घ्य अर्पित करते हैं।  

बिहार विकास मंडल के अध्यक्ष प्रभु नाथ प्रसाद यादव और सचिव बांके बिहारी सिंह नंदकुमार पंडित, राजीव शाह, दीनानाथ चौरसिया, उदय प्रकाश ,ओम प्रकाश,  चंद्रकांत, सूर्यकांत, श्री राम यादव, जितेंद्र गुरुदेव, बालेश गुप्ता, शमशेर सिंह, बलिराम ,सतन , संतोष यादव रघुनाथ यादव, सुजीत दुबे इत्यादि आयोजन की तैयारियों में जुटे हैं। तापी नदी घाट पर रोशनी, पंडाल, सजावट और भोजपुरी सांस्कृतिक कार्यक्रमों की भव्य व्यवस्था की गई है।  

सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पुलिस का सहयोग लिया जा रहा है, वहीं नगर निगम द्वारा घाटों की सफाई, पेयजल और अन्य सुविधाओं की व्यवस्था की गई है। इस अवसर पर भोजपुरी लोकगायक विजय शुक्ला व नृत्य कलाकारों की प्रस्तुति होगी। पूजा के दौरान आमंत्रित साधु-संत और विभिन्न संप्रदायों के गणमान्य व्यक्ति सूर्य देव और तापी माता की आरती में शामिल होंगे।

Tags: Surat