सूरत : एस.डी. जैन मॉडर्न स्कूल की छात्रा बनीं विश्व चैंपियन, प्राज्ञिका वांका लक्ष्मी ने अंडर-7 शतरंज वर्ग में जीता स्वर्ण पदक

सूरत : एस.डी. जैन मॉडर्न स्कूल की छात्रा बनीं विश्व चैंपियन, प्राज्ञिका वांका लक्ष्मी ने अंडर-7 शतरंज वर्ग में जीता स्वर्ण पदक

सूरत। एस.डी. जैन मॉडर्न स्कूल की होनहार छात्रा प्राज्ञिका वांका लक्ष्मी ने अंडर-7 वर्ग में भारत के लिए स्वर्ण पदक जीतकर विश्व चैंपियन का खिताब अपने नाम किया। प्राज्ञिका ने सभी 9 राउंड जीतकर यह ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की, जिससे न केवल सूरत बल्कि पूरे देश का मान बढ़ा है।

प्राज्ञिका के लगातार सफलता की ओर कदम बढ़ते गए।पिछले एक साल में प्राज्ञिका ने कई प्रतिष्ठित शतरंज प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन किया है।

गुजरात स्टेट शतरंज इंटरस्कूल चैंपियन 2023 (अहमदाबाद, दिसंबर 2023), गुजरात राज्य शतरंज चैंपियन 2024 (अहमदाबाद, जुलाई 2024),गुजरात राज्य शतरंज इंटरस्कूल उपविजेता 2024 (अहमदाबाद, दिसंबर 2024),राष्ट्रीय स्कूल शतरंज चैंपियनशिप 2024 में उपविजेता (पेड्डापुरम, आंध्रप्रदेश) ,  सूरत और मुंबई में कई टूर्नामेंटों में अंडर-7 चैंपियन रही।

प्राज्ञिका वांका लक्ष्मी गुजरात राज्य की एकमात्र अंडर-6 खिलाड़ी हैं, जिन्होंने 01.11.2024 को क्लासिकल प्रारूप में 1450 की फिडे रेटिंग हासिल की जो उल्लेखनीय उपलब्धि है।

प्राज्ञिका के कोच रोहन जुल्का ने उनके इस सफर में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने इस टूर्नामेंट के लिए प्राज्ञिका को अतिरिक्त समय और मेहनत से प्रशिक्षित किया। माता-पिता रामनाथ और प्रवीणा ने बेटी की सफलता में पूरा सहयोग दिया और उसे हर प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए प्रेरित किया।

एस.डी. जैन स्कूल के प्रशासकों और प्रिंसिपल ने भी प्राज्ञिका को हरसंभव सहायता दी, जिससे वह इस मुकाम तक पहुंच सकीं।

प्राज्ञिका वांका लक्ष्मी की इस शानदार उपलब्धि से सूरतवासियों में गर्व की लहर है। उनके माता-पिता, बहन, कोच और स्कूल के सहयोग से यह जीत संभव हो सकी। उनकी इस सफलता के लिए पूरे शहर ने उन्हें शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। 

Tags: Surat