सूरत : रामनवमी पर मानवता की मिसाल, अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार एसोसिएशन ने किया छास वितरण
दहकती गर्मी में राहगीरों को राहत देने के लिए 1000 लीटर से अधिक छास का वितरण, सेवा भाव से जुड़ा आयोजन
रामनवमी के पावन अवसर पर अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार एसोसिएशन ने सूरत के भेस्तान चौराहे पर राहगीरों और आम लोगों के लिए एक हजार लीटर से अधिक छास का वितरण कर एक सराहनीय सेवा कार्य अंजाम दिया। तीखी गर्मी में यह आयोजन राहगीरों के लिए संजीवनी साबित हुआ।
संस्था के जिला अध्यक्ष त्रिभुवन नाथ मिश्रा ने जानकारी दी कि "हमारी संस्था मानवता की सेवा के लिए निरंतर कार्यरत है और समय-समय पर जनसेवा के इस प्रकार के आयोजन करती रहती है।" उन्होंने आगे कहा कि आने-जाने वाले सभी लोगों ने छास का आनंद उठाया और गर्मी में राहत महसूस की।
इस सेवा कार्य में संस्था के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे, जिनमें प्रमुख रूप से हरि गोविंद पांडेय कोषाध्यक्ष, रमेश सिंह राजपूत उपाध्यक्ष, अशोक वर्मा- प्रदेश मंत्री, ममता सिंह– उपाध्यक्ष, हनुमान शुक्ला– प्रभारी, रमाकांत शर्मा– प्रदेश अध्यक्ष, इसके अलावा स्थानिक नगर सेवक और भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे और आयोजन में सहयोग किया।
इस कार्यक्रम ने यह संदेश दिया कि धार्मिक त्योहारों को मानव सेवा से जोड़कर समाज में सकारात्मक ऊर्जा और सहयोग की भावना को बढ़ाया जा सकता है। रामनवमी के दिन जरूरतमंदों और राहगीरों के लिए इस प्रकार का कार्य करना सच्चे सेवा धर्म का प्रतीक है।