सूरत नगर निगम की रेकोर्डब्रेक 3144 करोड़ की टेक्स वसूली

शहर के विकास के लिए नगर निगम ने 3401 करोड़ा का पूंजीगत व्यय किया 

सूरत नगर निगम की रेकोर्डब्रेक 3144 करोड़ की टेक्स वसूली

सूरत : सूरत नगर निगम के इतिहास में पहली बार वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए पूंजीगत व्यय हेतु 3401 करोड़ के संशोधित लक्ष्य के मुकाबले 3401 करोड़ रुपये विकास कार्यों पर खर्च किये गये हैं।

साथ ही, वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिए पूंजीगत व्यय के लिए 3203 करोड़ रुपये के संशोधित लक्ष्य के मुकाबले वास्तव में 3203 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं, यानी पिछले दो वित्तीय वर्षों के लिए पूंजीगत व्यय लक्ष्य का 100% हासिल किया जा रहा है। जो एक यथार्थवादी तस्वीर दिखाने का परिणाम है जो सूरत के सबसे तेजी से बढ़ते शहर की तस्वीर को साकार करता है।

इसके अतिरिक्त, पहली बार सूरत नगर निगम ने वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए स्वर्णिम योजना के साथ-साथ वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए बाहरी विकास अनुदान को 100% पूरा करके विकास कार्यों को गति दी है।

वर्तमान वित्तीय वर्ष 2024-25में सूरत नगर निगम में अभी तक के सबसे अधिक संपत्तीकर 1716 करोड, प्रोफेशनल टेक्स 167 करोड, वाहन टेक्स 153 करोड और पेईड एफएसआई के रुप में1108 करोड सहित कुल 3144 करोड रुपये की रिकवरी की है। जो पिछले पांच सालों में सबसे अधिक है। 

संपत्तीकर, वाहन कर, पेईड एफएसआई से पिछले वर्ष 2023-25 में नगर निगम ने 2893 करोड रुपये वसूले थे जिसके सामने इस वित्तीय वर्ष 2024-25 में 3060 करोड रुपये वसूली हो गई है। यानी पिछले साल की तूलना में इस वर्ष संपत्तीकर में एक भी रुपये की वृध्दि किए बगैर 167 करोड रुपये की अधिक वसूलात की गई है। 

वित्तीय वर्ष 2024-25 के 8257 करोड के बजट में नगर निगम रेवेन्यू और केपिटल खर्च में 7921 करोड का खर्च कर चुंकी है। आगामी वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए सूरत नगर निगम का 10004 करोड का बजट वास्तवीक साबित होगा। यह उपलब्धि सूरत को देश के सबसे तेजी से विकसित होते शहरों में शामिल करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

Tags: Surat