सूरत में असामाजिक तत्वों पर चला बुलडोजर, उधना में तीन अवैध मकान ध्वस्त

राज्य पुलिस अध्यक्ष के 100 घंटे में असामाजिक तत्वों की सूची तैयार करने के निर्देश पर सूरत पुलिस का बड़ा एक्शन

सूरत में असामाजिक तत्वों पर चला बुलडोजर, उधना में तीन अवैध मकान ध्वस्त

राहुल गिरोह पर पुलिस का बड़ा वार

सूरत : राज्य पुलिस अध्यक्ष विकास सहाय के आदेश के बाद सूरत पुलिस ने असामाजिक तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। उधना इलाके में राहुल अपार्टमेंट गिरोह के सरगना के तीन अवैध मकानों पर बुलडोजर चलाया गया।

राज्य पुलिस प्रमुख विकास सहाय ने 100 घंटे के भीतर गुजरात में अपराधियों की सूची तैयार करने का आदेश दिया। सूरत डीसीपी भावेश रोजिया ने बताया कि सूरत में 1,300 अपराधियों की पहचान की गई है, जिन पर जल्द कानूनी कार्रवाई होगी।असामाजिक तत्वों, संगठित अपराधियों और संपत्ति अपराध में शामिल लोगों पर विशेष अभियान चलाया जा रहा है।

उधना क्षेत्र में राहुल दीपड़े द्वारा अवैध रूप से बनाए गए तीन मकान ध्वस्त किए गए।इन मकानों का उपयोग अवैध गतिविधियों और आपराधिक साजिशों के लिए किया जाता था।राहुल गिरोह का सरगना है, जो सूर्या मराठी हत्याकांड में शामिल था।

राहुल पर हत्या, मारपीट, जबरन वसूली समेत 22 गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं। प्रशासन ने सरकारी जमीन पर बने अवैध निर्माणों को पूरी तरह से नष्ट कर दिया।

सूरत क्राइम ब्रांच असामाजिक तत्वों के खिलाफ व्यापक कार्रवाई की तैयारी में है। पुलिस की इस कार्रवाई से अपराधियों में दहशत का माहौल है और कानून-व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में यह एक बड़ा कदम माना जा रहा है।

Tags: Surat