सूरत : केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी.आर. पाटिल का 71वां जन्मदिन सेवा कार्यों के साथ मनाया गया

सिविल अस्पताल को गोल्फ कार्ट भेंट, कैंसर रोगियों और दिव्यांगों के लिए किट वितरण

सूरत : केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी.आर. पाटिल का 71वां जन्मदिन सेवा कार्यों के साथ मनाया गया

सूरत । केंद्रीय जल शक्ति मंत्री, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष और नवसारी सांसद सी.आर. पाटिल का 71वां जन्मदिन सेवा कार्यों के माध्यम से मनाया गया। इस अवसर पर नई सिविल अस्पताल में जरूरतमंद मरीजों की सहायता हेतु विभिन्न उपकरण और किट प्रदान किए गए।

दान किए गए प्रमुख उपकरण और सुविधाएं:  कैंसर रोगियों, हीमोफीलिया से पीड़ित बच्चों और चेहरे के पक्षाघात से ग्रसित बच्चों को 71 किट दान किए गए। मरीजों की सुविधा के लिए सिविल अस्पताल को गोल्फ कार्ट दि गई। पार्षद वृजेश उनडकट द्वारा सिविल अस्पताल को  ई-रिक्शा –दान किया गया। इसके अलावा विकलांग सहायता उपकरणों में ट्राइसाइकिल, व्हीलचेयर, वॉकर, बैसाखी, टॉयलेट कुर्सियां और पोषण किट सिविल अस्पताल को दी गई। मानसिक रूप से मंद बच्चों के लिए 171 किट – बारडोली तालुका के खरवासा स्थित आश्रम को दान किए गए

B16032025-02

इस अवसर पर सी.आर. पाटिल एवं उनकी पत्नी गंगाबेन पाटिल, शहर भाजपा अध्यक्ष परेश पटेल, अंगदान चैरिटेबल ट्रस्ट के संस्थापक डॉ. दिलीप दादा देशमुख ने गोल्फ कार्ट और ई-रिक्शा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

सी.आर. पाटिल के जन्म दिवस के अवसर पर जन सेवा हेतू लिंबायत  में मेगा मेडिकल कैंप – विधायक संगीताबेन पाटिल द्वारा आयोजित किया गया। नेत्र जांच और मोतियाबिंद शिविर – पांडेसरा, चिकुवाड़ी में सामाजिक नेता छोटूभाई पटेल द्वारा किया गया।  यूथ फॉर गुजरात एवं उधना जोन भाजपा द्वारा दिव्यांगों को उपकरण वितरण, रक्तदान शिविर, मोतियाबिंद शल्य चिकित्सा और स्वास्थ्य सेवा शिविरों का आयोजन किया।

सी.आर. पाटिल का जन्मदिन पिछले एक दशक से अधिक समय से सिविल अस्पताल में मरीजों की सहायता के साथ मनाया जाता रहा है। इस बार भी विभिन्न संस्थाओं और नेताओं के सहयोग से जरूरतमंदों को स्वास्थ्य सुविधाएं, किट और चिकित्सा सहायता प्रदान की गई।

इस अवसर पर शहर भाजपा अध्यक्ष परेश पटेल, डॉ. महेंद्रसिंह चौहान, जिग्नेश पाटिल, डॉ. हर्षिता पटेल, इकबाल कड़ीवाला, शैलेश नाई, वीरेन पटेल, संजय परमार समेत डॉक्टरों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, भाजपा पदाधिकारियों और पाटिल परिवार के सदस्यों की उपस्थिति रही।

 
 
Tags: Surat