सूरत : नारी रत्न पुरस्कार से सम्मानित हुईं महिला वकील और संयुक्त परिवार की महिलाएं

एडवोकेट प्रीति जोशी और मोढ वणिक महिला मंडल ने किया सफल आयोजन, 350 महिलाएं हुईं शामिल

सूरत : नारी रत्न पुरस्कार से सम्मानित हुईं महिला वकील और संयुक्त परिवार की महिलाएं

सूरत: अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर, एडवोकेट प्रीति जोशी और सुरति मोढ वाणिक महिला मंडल ने 6 मार्च 2025 को वेसू में 'नारीवंदना' पुरस्कार समारोह का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में महिला वकीलों और संयुक्त परिवार में रहने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया।

अंतर्राष्ट्रीय उत्सव के एक भाग के रूप में 6 मार्च 2025 को एडवोकेट प्रीति जिग्नेश जोशी और सुरति मोढ वाणिक महिला मंडल की अध्यक्ष मीनाक्षीबेन बोडावाला की संयुक्त पहल पर वेसू में एक संयुक्त परिवार की भावना को बढ़ावा देने के लिए नारीवंदना पुरस्कार का आयोजन किया गया।

मुख्य अतिथि जिला वकील संघ के अध्यक्ष बृजेशभाई पटेल और मोढ वाणिक समस्त पंच के अध्यक्ष धर्मेशभाई तमाकूवाला (सीए) ,विशेष अतिथि डॉ. कृति शर्मा (कनिया), डी. खुशालभाई ज्वेलर्स के दीपकभाई चोकसी तथा महिला मंडल की उपाध्यक्ष भारतीबेन मगजवाला और अन्य पदाधिकारी बहनों को सम्मानित करने के लिए   मौजूद रहे।

पारिवारिक और सामाजिक जिम्मेदारियों के साथ-साथ 25 साल या उससे अधिक समय से वकालत कर रही बहनों के संघर्ष को सम्मानित किया गया। 25 साल से कानूनी पेशे से जुड़ी बहनों में चेतनाबेन शाह, रेखा गांधी, बीना भगत, नीता पटेल, कीर्तन साल्वे, मुबीना मिर्जा, आरती कानूनगो और नीता त्रिवेदी को सम्मानित किया गया। इसके अलावा, 15 वर्षों से अधिक प्रेक्टीस वाली महिला अधिवक्ताओं भारती मुर्खजी, संगीता खुंट, नयना पटेल, शीला पटेल, जागृति पटेल, माहेश्वरी पटेल, हर्षा सोलंकी को भी सम्मानित किया गया।

इसी प्रकार, जो बहनें पिछले 10 वर्षों या उससे अधिक समय से संयुक्त परिवार व्यवस्था की जिम्मेदारी निभा रही हैं और अपनी सास के साथ रहकर अपना कर्तव्य पूरा किया है, तथा सास ने भी अपनी बहू का सम्मान किया है और उसके साथ रही हैं, ऐसी सास-ससुर को सम्मानित किया गया।

B07032025-06

इसके अतिरिक्त, अन्य सदस्य बहनों को प्रेम उपहार और प्रशंसा पत्र के साथ-साथ फोटो फ्रेम देकर सम्मानित किया गया। संयुक्त परिवार की भावना को प्रोत्साहित करने के लिए, घर को मंदिर के रूप में दर्शाने वाले 'नारीवंदना' पुरस्कार भी बहनों को दिया गया, साथ ही मुंबई निवासी प्रभाबेन पटेल, अधिवक्ता प्रीतिबेन जोशी और डी. खुशालदास ज्वेलर्स के दीपकभाई के योगदान की घोषणा के साथ, अध्यक्ष मीनाक्षीबेन बोडावाला ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर बहनों को आत्मनिर्भर और स्वावलंबी बनाने के उद्देश्य से एक योजना की घोषणा की।

इस में यह भी घोषणा की है कि वह जाति के आधार पर भेदभाव किए बिना असहाय महिलाओं की मदद के लिए बेसीक ब्यूटी पार्लर सर्टिफिकेट कोर्स और कंप्यूटर कोर्स भी उपलब्ध कराएगी।

कार्यक्रम में एडवोकेट प्रीतिबेन जोशी, अंजना राठौड़ व अन्य महिला वकीलों ने कानूनी जागरूकता के लिए नालसा गीत पर आधारित प्रस्तुति दी।
डी. खुशालभाई ज्वेलर्स के दीपकभाई चोकसी ने  जिन्होंने कार्यक्रम की योजना बनाने में सहायता की,बहनों का सम्मान किया और उन्हें सुंदर प्रतीकात्मक उपहार भेंट किए।

कार्यक्रम का सफल संचालन वर्षाबेन ठक्कर ने किया। कार्यक्रम में 350 बहनों ने भाग लिया।

Tags: Surat