सूरत : श्री श्याम प्रचार मण्डल सूरत की नई कार्यकारिणी गठित

विनोद पालव (अध्यक्ष), राकेश बजावा वाला (सचिव) एवं विपिन अग्रवाल (कोषाध्यक्ष) मनोनीत

सूरत : श्री श्याम प्रचार मण्डल सूरत की नई कार्यकारिणी गठित

श्री श्याम प्रचार मण्डल सूरत की वार्षिक साधारण सभा रविवार 16.2.25 को सुबह 11 बजे पेटीट पॉइंट रेस्टोरेंट में सूर्या प्लाजा उधना मगदला रोड़, सूरत में रखी गई। जिसमें मण्डल के बड़ी संख्या में सदस्य उपस्थित रहे। सभा की शुरुवात 11.30 बजे बाबा श्याम के समक्ष दीप प्रज्वलित करके किया गया।  

सभा में सर्वप्रथम वर्तमान अध्यक्ष शिवप्रसाद पोद्दार के द्वारा आये हुये सभी सदस्यों का स्वागत किया गया। उसके बाद वर्तमान कोषाध्यक्ष राकेश बजावा वाला के द्वारा आय व्यय का हिसाब प्रस्तुत किया गया। तत्पश्चात सचिव विनोद पालव के द्वारा किये गये क्रियाकलापों की जानकारी दी गई।

उसके बाद संस्थापक अध्यक्ष पूर्णमल अग्रवाल, सरक्षक नंदकिशोर तोला एवं अरुण तोला की देखरेख में वर्ष 2025 से 2027 के लिए नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिसमे सर्वसम्मति से अध्यक्ष विनोद पालव, सचिव राकेश बजावा वाला, कोषाध्यक्ष विपिन अग्रवाल को चुना गया।

अंत में सभी नव निर्वाचित पदाधिकारियों को पद ग्रहण करवा कर सभी आये हुये सदस्यों का आभार प्रकट करके सभी ने साथ भोजन करके सभा का समापन किया गया।

Tags: Surat