सूरत : जनजाति कल्याण आश्रम गुजरात, सूरत महानगर द्वारा मांडवी के डढ़वाड़ा में मेडिकल कैंप का हुआ आयोजन

शिविर में कुल 137 मरीजों ने लाभ लिया  

सूरत : जनजाति कल्याण आश्रम गुजरात, सूरत महानगर द्वारा मांडवी के डढ़वाड़ा में मेडिकल कैंप का हुआ आयोजन

जनजाति कल्याण आश्रम गुजरात, सूरत महानगर वनवासी विस्तार में पूरे वर्ष समय-समय पर निरन्तर वनवासी समाज के उत्थान के लिये शिक्षा, स्वास्थ्य एंव सामाजिक पारिवारिक आर्थिक विकास हेतु निःस्वार्थ सेवा कार्य में सक्रिय रहता है। इसी सेवा कार्य की कड़ी में जनजाति कल्याण आश्रम गुजरात, सूरत महानगर के तत्वावधान में एक मेडीकल कैंप गांव डढ़वाड़ा, तालुका मांडवी, में 13.10.24 रविवार को डॉक्टर सोनिया चांदनानी एम डी गायनिक ( बॉम्बे मेट्रानिटी एवं सर्जिकल हॉस्पिटल अल्थान सूरत) के सहयोग से आयोजित किया गया। यह कैंप केवल महिलाओं के लिए था। जिसमें कुल 137 मरीजों ने लाभ लिया। 

जनजाति कल्याण आश्रम गुजरात, सूरत महानगर के अशोक गोयल ने बताया कि कैंप में 2 डॉक्टर, 1 नर्स, 2 फार्मासिस्ट, 10 सूरत महानगर के कार्यकर्ता, 25 गांव के कार्यताओं ने भाग लिया। सभी दवाईयां निःशुल्क दी गई। महिलाओं के हीमो ग्लोबिन की जांच में कैडिला फार्मा का सहयोग रहा।  जांच के पश्चात सभी मरीजों को भोजन गांव के कार्यकर्ताओं द्वारा कराया गया। 

इस कार्यक्रम में सूरत महानगर के पदाधिकारियों राधेश्याम कारीवाल (उपाध्यक्ष, गुजरात प्रांत), गोपीजी भंडारी (प्रांत नगरीय आयाम प्रमुख) योगेश गामीत (सह मंत्री, गुजरात प्रांत), नयना गामीत (प्रांत शिक्षा आयाम प्रमुख, गुजरात प्रांत) की सादर उपस्थिति एवं कुशल मार्गदर्शन में सम्पन्न हुआ। 
 

Tags: Surat