सूरत : उधना क्षेत्र में मां दुर्गा दौड़: धर्म और राष्ट्रभक्ति का संगम

नवरात्रि में उधना, पांडेसरा और लिंबायत क्षेत्र में दौड़ के साथ मां जगदंबा की आराधना

सूरत : उधना क्षेत्र में मां दुर्गा दौड़: धर्म और राष्ट्रभक्ति का संगम

सूरत: नवरात्रि के पावन पर्व पर सूरत शहर में धर्म और राष्ट्रभक्ति का एक अद्भुत संगम देखने को मिला। सांस्कृतिक रक्षा समिति द्वारा आयोजित श्री दुर्गा माता दौड़ ने पूरे शहर में धार्मिक उत्साह का वातावरण बना दिया।

 नवरात्रि के सभी नौ दिनों तक यह दौड़ उधना, पांडेसरा और लिंबायत क्षेत्रों में हर रोज सूबह आयोजित की गई। अंततः दशहरा के अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों में रोज आयोजित होनेवाली दौड उधना क्षेत्र में एकत्रित हुई। दौड़ में धार्मिक झंडे और जनजागरण मशालें लेकर हजारों भक्तों ने भाग लिया।

 B13102024-05

सांस्कृतिक रक्षा समिति के अध्यक्ष, आशीष हरीश सूर्यवंशी ने बताया कि इस दौड़ का मुख्य उद्देश्य मां दुर्गा की आराधना के साथ-साथ लव जिहाद के खिलाफ जागरूकता फैलाना और सनातन धर्म को मजबूत करना है।

 दौड़ में पूर्व सूरत शहर भाजपा उपाध्यक्ष छोटु पाटिल, पार्षद  एवं नगर निगम की परिवहन समिति के अध्यक्ष सोमनाथ मराठे सहित क्षेत्र के कई गणमान्य व्यक्ति भी शामिल हुए। इस आयोजन में लगभग 1800 से अधिक भक्तों ने भाग लिया।

Tags: Surat