सूरत : मां की प्रतिमा विसर्जन एवं महाप्रसाद के साथ दुर्गा पूजा महोत्सव सम्पन्न

बिहार विकास परिषद् द्वारा माँ दुर्गा पूजा महोत्सव आयोजित 

सूरत : मां की प्रतिमा विसर्जन एवं महाप्रसाद के साथ दुर्गा पूजा महोत्सव सम्पन्न

 
बिहार विकास परिषद् द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी माँ दुर्गा पूजा महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया, शनिवार दशमी (दशहरा) के दिन हजारों की संख्या में माँ अम्बे के भक्तगण माँ की पूजा की और आशीर्वाद लिया। मां दुर्गा पूजा महोत्सव में विजयदशमी में माताजी के दरबार में पधारे भक्त जन, गणमान्य व्यक्ति, समाजसेवी, उत्तर भारतीय समाज के अग्रणी ने माँ की पूजा अर्चना की और माँ आशीर्वाद लिया। 

विजय दशमी दशहरे के दिन परिषद द्वारा आयोजित महाप्रसाद (भण्डारे) में लगभग 7 से 8 हजार की संख्या में लोगों ने महाप्रसाद का लाभ लिया। माँ दुर्गा की प्रतिमा विसर्जन शोभा यात्रा में विशाल जन समुदाय ने भाग लिया। प्रतिमा विसर्जन कार्यक्रम गणेश मंदिर समीप, हजीरा में संपन्न हुआ।

Tags: Surat