सूरत : बिहार विकास परिषद् सूरत द्वारा दूर्गा पूजा महोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रम आज

अधिकारियों, उद्योगपतियों एवं राजनीतिक प्रतिनिधियों ने माता के समक्ष नवाया शीश

सूरत : बिहार विकास परिषद् सूरत द्वारा दूर्गा पूजा महोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रम आज

बिहार विकास परिषद् सूरत हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी मां दुर्गा पूजा महोत्सव का आयोजन 03.10.2024 से 12.10.2024 तक सिंधी समाज वाडी, विजय गारमेंट के पीछे रामनगर, रांदेर रोड सूरत पर आयोजित किया है।

 नवरात्रि में महा अष्टमी का विशेष महत्व होता है। दुर्गा अष्टमी गहन भक्ति, आध्यात्मिकता और श्रद्धा का दिन है, जहाँ भक्तगण अपने सबसे शक्तिशाली रूपों में दिव्य स्त्री ऊर्जा का सम्मान करने के लिए एक साथ आते हैं। यह केवल पूजा का दिन नहीं है, बल्कि आस्था, परंपरा और सांस्कृतिक विरासत का उत्सव है जो परिवारों और समुदायों को एक साथ लाता है।

बिहार विकास परिषद दुर्गा पुजा महोत्सव मे माता रानी के दर्शन करने तथा आरती में पहुंचे घनश्याम सोनी, जोनल डायरेक्टर, नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) तथा मयंक पांडे अतिरिक्त कमिश्नर इनकम टैक्स, उद्योगपति एवं समाजसेवी सजंय सरावगी (लक्ष्मीपति ग्रुप), दिनेश पांडे (दिनेश टेक्सटाइल), भाजपा नेता, छोटु भाई पाटिल एवं सुभाष डावर उपस्थित रहकर पूजा आरती की एवं माँ दुर्गा का आशीर्वाद ग्रहण किया।  

D10102024-07

गुरुवार 10.10.2024 को प्रसिद्ध गायक सुरेश जोशी एवं संजय अग्रवाल द्वारा भजन संध्या कार्यक्रम में एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुति दी। शुक्रवार 11.10.2024 को भोजपुरी गायिका सुश्री प्रियंका सिंह एवं माटी के लाल अनिल यादव द्वारा भजन, सांस्कृतिक प्रोग्राम का आयोजन किया जाएगा। सभी भक्तगण माँ दुर्गा के आशीर्वाद के लिए सादर आमंत्रित हैं।

Tags: Surat