सूरत : बिहार विकास परिषद् सूरत द्वारा मां दुर्गा पूजा महोत्सव का आयोजन 3 अक्टूबर से 

सूरतवासी समस्त भक्त गण माँ दुर्गा के आशीर्वाद के लिए सादर आमंत्रित हैं

सूरत : बिहार विकास परिषद् सूरत द्वारा मां दुर्गा पूजा महोत्सव का आयोजन 3 अक्टूबर से 

 बिहार विकास परिषद् सूरत हर वर्ष की भांति, इस बार मां दुर्गा पूजा महोत्सव दिनांक 03.10.2024 से 12.10.2024 तक सिंधी समाज वाडी, विजय गारमेंट के पीछे रामनगर, रांदेर रोड सूरत पर आयोजित किया जा रहा है।

 बिहार विकास परिषद माँ दुर्गा महोत्सव पर्व निरंजन अग्रवाल, संयोजक एवं संजय झा,  सह-संयोजक के नेतृत्व में मना रही है। परिषद् के अन्य सभी पदाधिकारी का अभूतपूर्व सहयोग मिल रहा है। परिषद के सभी सदस्य गण सपरिवार एवं भक्त जन प्रतिदिन पूजा आरती में माता जी के दर्शन एवं आशीर्वाद प्राप्ति हेतु सादर आमंत्रित है, माता जी के दर्शन के लिए, सादर आमंत्रित हैं। 

शारदीय नवरात्रि के प्रथम दिन 03.10.2024 को प्रातः 9.57 बजे से 11.30 बजे अभिजीत कलश पूजन के साथ ही स्थापना पूजा का कार्यक्रम सम्पन्न होगा। इसके बाद प्रतिदिन सुबह आरती एवं सायंकाल संध्या आरती एवं पूजा सम्पन्न होगा, जिसका विवरण निम्न प्रकार है। इसके अलावा प्रत्येक दिन सायंकाल आरती विशिष्ट अतिथियों द्वारा किया जायेगा। 03 अक्टूबर से 12 अक्टूबर, 2024 नियमित कलश पूजन एवं आरती होगी। 

आगामी 08.10.2024 को नवपत्रिका निमंत्रणादि, 09.10.2024 को महा सप्तमी पूजन, 10.10.2024 को महा अष्टमी निशा पूजन, 11.10.2024 को महा नवमी पूजन,12.10.2024 को विसर्जन पूजन, एवं प्रतिमा विसर्जन किया जाएगा। उपरोक्त कार्यक्रम के दौरान प्रत्येक दिन प्रातः और सायंकाल आरती एवं प्रसाद वितरण का कार्य संपन्न होगा। 

इस दरम्यान दिनांक 08.10.2024 महिला समिति द्वारा बच्चों के लिए एक प्रतियोगिता एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इसके अलावा 9.10.2024 सप्तमी के दिन सुश्री प्रीति सरगम सिंह, प्रसिद्ध भजन गायिका (जबलपुर) म्युजिकल संध्या का आयोजन किया जा रहा है। जबकि 10.10.2024 जिसमें प्रसिद्ध गायक सुरेश जोशी एवं संजय अग्रवाल द्वारा भजन संध्या कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगे।  11.10.2024 के दिन भोजपुरी गायिका सुश्री प्रियंका सिंह व प्रसिद्ध भोजपुरी गायक अमित उपाध्याय एवं माटी के लाल अनिल यादव द्वारा भजन, सांस्कृतिक प्रोग्राम का आयोजन किया जा रहा है। सूरतवासी समस्त भक्त गण माँ दुर्गा के आशीर्वाद के लिए सादर आमंत्रित हैं।

Tags: Surat