सूरत : महिलाओं ने ललही माता का पूजन कर परिवार की सुख समृद्धि की कामना की

इस प्राचीन परंपरा को कायम रखते हुए महिलाएं प्रति वर्ष करती हैं पूजन 

सूरत : महिलाओं ने ललही माता का पूजन कर परिवार की सुख समृद्धि की कामना की

उत्तर प्रदेश में प्रचलित ललही छठ का पूजन रविवार को सूरत के विविध उत्तर भारतीय क्षेत्रों में मनाया गया। उत्तर भारतीय महिलाओं में ललही छठ माता का व्रत बड़ा ही महत्वपूर्ण व्रत माना जाता है। भादो मास में कृष्ण पक्ष छठी तिथि को यह व्रत मनाया जाता है। इस दिन महिलाएं व्रत रहकर पुत्र सहित परिवार की सुख समृद्धि की कामना करती हैं। इस व्रत में सिर्फ भैंस का दूध, दही और घी का उपयोग किया जाता है। प्रसाद के रुप में तीन्नी का चावल, महुआ एवं  महुवा के पत्तों के पर ललही माताजी को अर्पण किया जाता है। धूप दीप नैवेद्य के साथ बड़े ही पवित्रता से पूजन की जाती है। छठी माता को प्रसन्न करने के लिए ज्यादातर यह पूजा सामूहिक रूप से किया जाता है।  

D25082024-03

रविवार पांडेसरा-वडोद क्षेत्र में अनुपम सिटी के सभी महिलाओं ने भाग लेकर सामूहिक रूप से माताजी का पूजन किया। माता जी को प्रसन्न करने के लिए इस दौरान महिलाएं गीत-संगीत एवं भजनों का गान किया। पंडित गिरिजाशंकर उपाध्याय ने बताया कि इस व्रत-कथा का वर्णन स्कंद पुराण में वर्णित हैं। इस प्राचीन परंपरा को कायम रखते हुए महिलाएं प्रति वर्ष यह पूजन करती हैं। 

Tags: Surat