सूरत : भेस्तान में चोर को लोगों ने रंगे हाथ पकड़ा, खंभे से बांधा

तीसरी बार चोरी करते पकड़ा गया, पुलिस ने किया गिरफ्तार

सूरत : भेस्तान में चोर को लोगों ने रंगे हाथ पकड़ा, खंभे से बांधा

भेस्तान इलाके में एक बार फिर चोरी की घटना सामने आई है। इस बार लोगों ने चोर को रंगे हाथ पकड़ लिया और उसे खंभे से बांध दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह चोर पिछले कुछ दिनों से अग्निशमन विभाग के क्वार्टर में चोरी की घटनाएं अंजाम दे रहा था। यह तीसरी बार था जब उसे चोरी करते हुए पकड़ा गया।

स्थानीय लोगों ने बताया कि चोर अग्निशमन उपकरण चुराकर फरार होने की कोशिश कर रहा था, तभी लोगों ने उसे घेर लिया और पकड़कर खंभे से बांध दिया। इसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचित किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर सिविल अस्पताल में भर्ती कराया।

Tags: Surat