सूरत : "जीवन के साथ और बाद भी सेवा", सूरत में सेवा फाउंडेशन की अंत्येष्टि सेवा बनी सहारा

सूरत :

महज रु.550 में अंतिम संस्कार की समस्त सामग्री, फ्रीजर ताबूत की भी व्यवस्था; पांडेसरा स्थित सेवा हॉस्पिटल के पास उपलब्ध है यह सुविधा

सेवा फाउंडेशन द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी सेवाओं में से एक, अंत्येष्टि सेवा आज सूरत शहर में जरूरतमंद परिवारों के लिए एक बड़ी राहत बनकर उभरी है। चाहे चिकित्सा सेवा हो या अन्नपूर्णा भोजन सेवा, संस्था द्वारा जीवन के हर मोड़ पर समाज की सेवा की जा रही है – और अब यह सेवा "जीवन के बाद भी" मदद के लिए तत्पर है।

21 अगस्त 2021 को स्व. देवदास गोयल ने अपने मित्र प्रदीप  भार्गव की स्मृति में शुरू की गई इस सेवा के तहत, अंत्येष्टि की सभी आवश्यक वस्तुएं मात्र रु.550 में उपलब्ध कराई जाती हैं। इस सेवा की शुरुआत के लिए दो दुकानें दान की गई थीं, जहां से यह सेवा आज भी सक्रिय रूप से संचालित की जा रही है। सेवा में शामिल वस्तुएं मृतक के ऊपर और नीचे के कफन वस्त्र, नारियल की रस्सी, गुलाल, अबीर, काले तिल, कपूर, बांस इत्यादि।

यदि अंतिम संस्कार के लिए और भी वस्तुएं चाहिए हों, तो वे लागत मूल्य पर उपलब्ध कराई जाती हैं। यह सेवा पांडेसरा स्थित सेवा हॉस्पिटल के निकट, दक्षेश्वर मंदिर के पास दुकान नं. 10/11 से प्राप्त की जा सकती है। सेवा फाउंडेशन द्वारा मृत्यु के उपरांत फ्रीजर ताबूत की सुविधा भी निःशुल्क प्रदान की जाती है, जो कि हॉस्पिटल या उमरा श्मशान से भी उपलब्ध कराई जाती है। अधिक जानकारी के लिए मोबा. 93751 77702 / 74054 53101 पर संपर्क कर सकते हैं। 

Tags: Surat