सूरत : श्री सालासर हनुमान सेवा समिति द्वारा श्री हनुमान जन्मोत्सव का दो दिवसीय आयोजन 11 से
गौ सेवा, भव्य शोभायात्रा, सुंदरकांड पाठ और भजन संध्या के साथ 20वां वार्षिक उत्सव, 20 हजार से अधिक श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना
श्री सालासर हनुमान सेवा समिति द्वारा आयोजित 20वां श्री हनुमान जन्मोत्सव इस वर्ष 11 और 12 अप्रैल 2025 को श्री सालासर बालाजी मंदिर, जलवंत टाउनशिप में अत्यंत श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया जाएगा। यह आयोजन सेवा, संस्कृति और श्रद्धा का संगम बनकर सामने आएगा।
अध्यक्ष टीकम असावा ने बताया कि भारत की सबसे बड़ी गौ शाला श्री पथमेड़ा गौ धाम महातीर्थ में समिति द्वारा डेढ़ लाख रुपए की सेवा राशि प्रदान की जाएगी। सचिव मंगल वैष्णव ने बताया कि 11 अप्रैल को सुबह सुंदरकांड का पाठ सालासर महिला संगठन द्वारा किया जाएगा। शाम को 7 बजे दिव्य अखंड ज्योत एवं छप्पन भोग के साथ दिव्य दरबार सजाया जाएगा
मुख्य संयोजक दामोदर गौड़ ने बताया कि 12 अप्रैल को सुबह 7:15 बजे साईं धाम पैलेस से भव्य निशान शोभायात्रा निकाली जाएगी, जो राधाकृष्ण मंदिर होते हुए सालासर बालाजी मंदिर पहुंचेगी। इसमें बैलगाड़ियों, बैंड-बाजों और सुंदर झांकियों के साथ 1000 से 1500 श्रद्धालु, विशेष ड्रेस कोड में भाग लेंगे। जबकि 12 अप्रैल को सुबह 11 बजे बालाजी को सवामणि का भोग अर्पित किया जाएगा, जिसमें सभी भक्तगण भाग लेंगे। उसके बाद शाम 7:15 बजे महाआरती और उसके बाद महाप्रसाद भंडारा आयोजित होगा।
संरक्षक विनोद राठी ने बताया कि शोभायात्रा में करीबन 1000 से 1500 स्त्री पुरुष और बच्चे शामिल होंगे। विशेष ड्रेस कोड के साथ यात्रा अपना भव्य रूप लेती है। सनातन संस्कृति की एक अनोखी झलका यात्रा में देखने को मिलती है। उत्सव को सफल बनाने के लिए समिति के दो संयोजक रामविलास भट्टड़ एवं संतोष शर्मा नियुक्त किए हैं। सालासर युवा संगठन के संयोजक रतन प्रजापत और रवि बाहेती एवं महिला संगठन से सुनीत राठी, रानू वैष्णव, रेखा चौहान एवं मनीषा बलदेवा को नियुक्त किया है। यह जानकारी महिला संगठन की सुमन असावा एवं कैलाश गौड, सुषमा मिश्रा, पिंकी मिश्रा और बबीता मारू ने दी है।
उपाध्यक्ष रामानुज असावा ने बताया करीबन दो दिवसीय उत्सव में लगभग 15 से 20 हजार श्रद्धालुओं के आने की संभावना व्यक्त की जा रही है। समिति संगठन के लगभग 200 कार्यकर्ता जोर शोर से तैयारी में लगे हुए है। सूरत शहर में प्रचार-प्रसार पूरे जोर से चल रही है।
समिति के कार्यकर्ता लूणकरण राठी, दिनेश सुथार, पवन गांधी, अजय मारू, राजकुमार तेला, रामलाल प्रजापत के साथ युवा संगठन के वासु असावा, राजू असावा, रमेश तोषनीवाल, अखिलेश शर्मा, रुपेश लाहोटी, विनोद एल. राठी के साथ सभी कार्यकर्ता इस कार्यक्रम को सफल बनाने में जुटे हुए है।
मैनेजिंग ट्रस्टी जयसुख भाई हिरपरा की देख रेख में पूरे उत्सव को भय बनाने का प्रयास जारी है। भजन संध्या में श्याम जगत के प्रसिद्ध कलाकार अमित शेरेवाला अपने भजनों से बालाजी को रिझाएंगे। यह आयोजन न केवल धार्मिक भक्ति, बल्कि सामाजिक सेवा और सांस्कृतिक चेतना का भी प्रतीक बनेगा। श्रद्धालुओं से अपील की गई है कि वे इस महाउत्सव में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर पुण्य लाभ अर्जित करें।