सूरत : बिहार विकास मंडल ने वीयर कम कॉजवे पर मनाया चैत्री छठ

बिहार विकास परिषद की वेड रोड़ शाखा ने डभोली छठ घाट मनाया गया छठ पर्व 

सूरत : बिहार विकास मंडल ने वीयर कम कॉजवे पर मनाया चैत्री छठ

व्रतियों ने अस्ताचलगामी भगवान भास्कर को पहला अर्घ्य अर्पण किया

चैत्री नवरात्रि के छठे दिन धूमधाम से मनाया जाने वाला चैत्री सूर्य उपासना महापर्व गुरुवार को अस्ताचलगामी भगवान भास्कर को पहला अर्घ्य अर्पण किया।  यह पूर्वोत्तर राज्य के हिंदुओं का एकमात्र त्योहार है, जिसमें वर्ष में दो बार सबसे पहले डूबते सूरज की पूजा की जाती है। सूरत नगर निगम के सहयोग से बिहार विकास मंडल द्वारा छठ पूजा का आयोजन किया गया है।  चैत्री छठ पूजा वीयर कम कॉजवे तापी नदी घाट पर रोशनी, पंडालों, भव्य मंचों और भोजपुरी संगीत संस्कृति के साथ मनाया गया।  बिहार, झारखंड, पूर्वोत्तर उत्तर प्रदेश लगातार 25 साल से महानगर में बसे चैत्री छठ त्योहार और हिंदू नववर्ष स्नेह मिलन मनाते हैं।

चैत्री छठ पूजा बिहार विकास मंडल अध्यक्ष प्रभुनाथ प्रसाद यादव, सचिव बांके बिहारी सिंह, नंदकुमार पंडित, राजीव शाह, दीनानाथ चौरसिया, उदय प्रकाश ,ओम प्रकाश, चंद्रकांत, सूर्यकांत, श्री राम यादव, जितेंद्र गुरुदेव, बालेश गुप्ता, शमशेर सिंह, बलिराम ,सतन , संतोष यादव रघुनाथ यादव ,सुजीत दुबे इत्यादि के सहयोग व्यवस्था की गई है। इस आयोजन में हजारों की संख्या में भक्तों इकट्ठा हुए। चैत्र छठ में भी व्रतियों की संख्या धीरे-धीरे बढ़ती जा रही है। जिनकी मन्नतें पूरी हो जाती हैं, वे 36 घंटे निर्जला उपवास करके यह पूजा करते हैं और डूबते सूरज को अर्घ्य देते हैं। अगले दिन उदित होते सूर्य को अर्घ्य देकर पारण करते है।

 इस अवसर पर बिहार विकास मंडल द्वारा आमंत्रित कतारगाम विधानसभा के विधायक विनोद मोरडिया, एसीपी आर. आर. अहीर, चौकबाजार के पी आई एन. जी. चौधरी, शासक पक्ष नेता शशि त्रिपाठी, पार्षद सुवर्णा जादव, विहिप के दक्षिण गुजरात के सहमंत्री प्रवीण गजेरा, वार्ड प्रमुख मनोज खेर, महामंत्री जीवराज वरीया एवं साधु-संत व विभिन्न संप्रदाय-समाज के गणमान्य व्यक्ति सूर्य छठमाता व तापी माता पूजन आरती का लाभ उठाया।

बिहार विकास परिषद की वेड रोड़ शाखा द्वारा डभोली छठ घाट मनाया गया छठ पर्व  

D03042025-06

बिहार विकास परिषद की वेड रोड़ शाखा द्वारा डभोली छठ घाट, बंजारा निवास, तापी नदी के किनारे पर चैत्री सूर्य छठ पूजा का आयोजन गुरूवार को किया गया। जिसमे बिहार, झारखण्ड और  छठ पूजा करने वाले छठ वर्ती एवं उनके परिजन (भक्तगण) उपस्थित रहे और डूबते सूर्य को अर्घ दिया। 

इस अवसर पर पूर्व मंत्री एवं विधायक विनोदभाई मोरडिया, सूरत महानगरपालिका में शासक पक्ष नेता श्रीमति शशिबेन धर्मात्माभाई त्रिपाठी, बीजेपी सूरत किसान मोर्चा अध्यक्ष शतीश भाई पटेल, बिहार विकास परिषद् के अध्यक्ष धर्मेश सिंह, चेयरमैन केके शर्मा, सुनील मिश्र, अमलेश सिंह, रमेश तिवारी उपस्थित रहे। बिहार विकास परिषद, वेड रोड शाखा द्वारा आदित्य उपाध्याय के नेतृत्व में छठ पर्व सम्पन्न किया गया।

Tags: Surat