अहमदाबाद एडवर्टाइजिंग सर्कल एसोसिएशन (AACA) की 2025-2027 के लिए नई कार्यकारिणी की नियुक्ति
गुजरात की अग्रणी विज्ञापन एजेंसियों का प्रतिनिधित्व करने वाली संस्था अहमदाबाद एडवर्टाइजिंग सर्कल एसोसिएशन (AACA) ने वर्ष 2025–2027 के लिए अपनी नई कार्यकारिणी की घोषणा की है। AACA लगातार एजेंसियों के बीच मजबूत आपसी संबंध, हेल्दी प्रतिस्पर्धा और व्यावसायिक विकास को प्रोत्साहित करती रही है।
नव नियुक्त कार्यकारिणी के अध्यक्ष श्री मनीष पी. गांधी (पी. गौतम एंड कंपनी) हैं, जिन्होंने विज्ञापन जगत के विकास हेतु नवाचारी कार्यक्रमों को लागू करने का संकल्प व्यक्त किया है। समिति में विभिन्न प्रतिष्ठित एजेंसियों के अनुभवी सदस्य शामिल हैं, जो इस क्षेत्र में गहरा अनुभव और विशेषज्ञता रखते हैं।
AACA 2025–2027 कार्यकारिणी इस प्रकार है:
- अध्यक्ष: मनीष पी. गांधी (पी. गौतम एंड कंपनी)
- सचिव: जगत बी. गांधी (दीप्ति ऐड्स)
- उपाध्यक्ष: भद्रेश बी. गांधी (राकेश एडवर्टाइजिंग)
- उपाध्यक्ष: पीनल ए. शाह (शार्प मीडिया सर्विसेज)
- संयुक्त सचिव: हार्दिक ए. शाह (अर्विन एंड कंपनी)
- कोषाध्यक्ष: हिरेन एम. शाह (हिरेन एडवर्टाइजिंग)
कार्यकारी सदस्य: अजीत आर. शाह (अजीत ऐड्स), संदीप एन. शाह (अमोल एडवर्टाइजिंग), राजेंद्रभाई सोनी (पूर्णिमा ऐड्स), समीर एन. शाह (आदिश्वर एडवर्टाइजिंग), प्रशांत पी. नारेचानिया (वर्धमान एडवर्टाइजिंग), प्रदीप एस. मेहता (वृष्टि कम्युनिकेशन), केतन एस. देसाई (आस्था मार्केटिंग), जिग्नेश जे. गांधी (श्रीगिरिराज एडवर्टाइजिंग), अभिक एम. पटेल (अभिक ऐड्स), चिंतन शाह (अजीत ऐड्स), मौलिन सोनी (पूर्णिमा ऐड्स)।
अध्यक्ष श्री मनीष गांधी के अनुसार, "विज्ञापन एक कला है जिसमें ब्रांड निर्माण और संप्रेषण कौशल की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। AACA एजेंसियों, मीडिया हाउस और क्लाइंट्स के बीच बेहतर समझ और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा का मंच प्रदान करती है।"
उल्लेखनीय है कि AACA द्वारा हर वर्ष शैक्षणिक सेमिनार, टॉक शो, स्टूडेंट एप्रिसिएशन प्रोग्राम, स्पोर्ट्स इवेंट्स, क्रिएटिव प्रतियोगिताएं और रक्तदान शिविर जैसे अनेक सामाजिक और उद्योग विकास कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं।