सूरत :  आढ़तिया कपड़ा एसोसिएशन सूरत के 11 पदों के लिए चुनाव की घोषणा

यदि आवश्यक हुआ तो 26 अप्रैल को मतदान कराए जाएंगे

सूरत :  आढ़तिया कपड़ा एसोसिएशन सूरत के 11 पदों के लिए चुनाव की घोषणा

 कपड़ा व्यापारियों की प्रतिष्ठित संस्था आढ़तिया कपड़ा एसोसिएशन सूरत ने आगामी चुनावों की घोषणा कर दी है। 11 पदों के लिए चुनाव फॉर्म 8 से 12 अप्रैल तक सुबह 11 बजे से शाम 6 बजे तक एसोसिएशन के कार्यालय से प्राप्त किए जा सकते हैं।  

संस्था के प्रमुख प्रहलाद अग्रवाल ने बताया कि 21 सदस्यीय बोर्ड में से 11 सदस्यों के लिए चुनाव होने हैं, जिनके लिए 450 से अधिक सदस्यों में से कोई भी उम्मीदवारी पेश कर सकते हैं। नामांकन पत्र 12 से 14 अप्रैल तक भरे जा सकते हैं, जबकि 15 अप्रैल को स्क्रूटनी के बाद उम्मीदवारों की सूची जारी की जाएगी। नाम वापसी की अंतिम तिथि 16 अप्रैल शाम 6 बजे निर्धारित की गई है, जिसके बाद फाइनल सूची कार्यालय में चस्पा कर दी जाएगी।  

चुनाव प्रक्रिया बजरंग लाल गोडादिया (मुख्य चुनाव अधिकारी) और गिरिश मित्तल (सह चुनाव अधिकारी) की देखरेख में संपन्न किया जाएगा। यदि मतदान आवश्यक हुआ, तो चुनाव 26 अप्रैल को एसोसिएशन के कार्यालय (205, द राजहंस इम्पीरिया, रिंग रोड, सूरत) में दोपहर 1 से 4 बजे के बीच होगा। वोटों की गिनती उसी दिन शाम 4 बजे के बाद की जाएगी और परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे।  
 
 चुनाव 4 वर्ष (2025-2029) के लिए होगा। प्रत्येक सदस्य को 11 वोट देना अनिवार्य होगा, कम या अधिक वोट देने पर वोट निरस्त कर दिया जाएगा।  नामांकन शुल्क रु. 500, सदस्यता सूची शुल्क रु. 500 निर्धारित किया गया है। फॉर्म जमा करते समय रु.10,000 का डिपॉजिट अनिवार्य होगा, जो जीतने पर वापस कर दिया जाएगा। 11 अप्रैल तक नामांकन वापस लेने पर पूरी राशि रिफंड कर दी जाएगी। एसोसिएशन चुनाव को सौहार्दपूर्ण और पारदर्शी तरीके से आयोजित करने के लिए प्रतिबद्ध है।

Tags: Surat