सूरत : शहर भाजपा के नवनियुक्त अध्यक्ष परेश पटेल की नई पहल, सभी वार्ड अध्यक्षों के घर जाकर शुभेच्छा मुलाकात 

सूरत : शहर भाजपा के नवनियुक्त अध्यक्ष परेश पटेल की नई पहल, सभी वार्ड अध्यक्षों के घर जाकर शुभेच्छा मुलाकात 

सूरत। सूरत शहर भाजपा के नवनियुक्त अध्यक्ष परेश पटेल ने एक नई पहल शुरू की है। वे शहर के सभी वार्ड अध्यक्षों के घर जाकर उनसे मुलाकात कर रहे हैं। इस पहल से वार्ड अध्यक्षों और कार्यकर्ताओं में उत्साह का संचार हुआ है।

शहर अध्यक्ष के इस नई पहल से वोर्ड संगठन के सभी पदाधिकारि और कार्यकर्ता उत्साहित हुए है।  ‌इस दौरान लिंबायत क्षेत्र में वोर्ड नं. 25 लिंबायत-उधना यार्ड के अध्यक्ष हेमंत मराठे के संजयनगर स्थित निवासस्थान पर शहर भाजपा अध्यक्ष परेश पटेल ने शुभेच्छा मुलाकात की। 

इस अवसर पर वोर्ड के पदाधिकारि और कार्यकर्ताओं ने परेश पटेल का स्वागत किया। इस अवसर पर वोर्ड के पार्षद विक्रम पाटिल, वोर्ड के महामंत्री रापोलु बुच्चिरामोलु, नितिन शिंपी, क‌विताबेन, कांताबेन, शिक्षा समिति के सदस्य संजय पाटिल, सुमित्राबेन पटेल, पूर्व वोर्ड अध्यक्ष राजु सूरती, वोर्ड के पदाधिकारि, सक्रिय कार्यकर्ता, शक्ति केन्द्र के इन्जार्च, बुथ अध्यक्ष, भारी संख्या में उपस्थित रहे। 

Tags: Surat