सूरत :  श्री गोवर्धननाथजी की हवेली का पाटोत्सव 24 मार्च को मनाया जायेगा

30 वें पाटोत्सव के उपलक्ष्य में दिन भर होंगे विविध कार्यक्रम

सूरत :  श्री गोवर्धननाथजी की हवेली का पाटोत्सव 24 मार्च को मनाया जायेगा

 डुमस रोड पर स्थित श्री गोवर्धननाथजी के हवेली का 30 वां पाटोत्सव सोमवार 24 मार्च को मनाया जायेगा। पाटोत्सव के उपलक्ष्य मे दिनभर विशेष कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है। सूरत डुमस रोड पर गौरव पथ की शान श्री गोवर्धननाथजी की हवेली की नींव सन 1990 में भागवत विद्यापीठ सोला अमदाबाद के आचार्य कृष्ण शंकर शास्त्री द्वारा रखी गई थी। उसके बाद सन 1995 में षष्ठपीठाधीश्वर गोस्वामी 108 श्री व्रजरत्नलालजी महाराजश्री द्वारा मंदिर में श्रीजी के स्वरुप की प्रतिष्ठा की गई थी। 

महाप्रभु श्री वल्लभाचार्यजी एवं श्री गुसांईजी परम दयाल के आशिर्वाद तथा वल्लभकुल के अनुग्रह से सुरत शहर और आसपास के क्षेत्र के वैष्णव जनों की आस्था और विश्वास का साधन बनी श्री गोवर्धननाथजी की हवेली को फागुन वद 10 यानी 24 मार्च 2025 को 30 वर्ष पुरे होने जा रहे है। 30 वें पाटोत्सव के उपलक्ष्य में श्री गोवर्धन ट्रस्ट द्वारा दिन भर में विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है। जिसके तहत 24 मार्च को सुबह साडे नौ बजे शृंगार दर्शन के दौरान नंद महोत्सव मनाया जायेगा। 

उसके बाद सुबह ग्यारह बजे राजभोग दर्शन के दौरान श्री ठाकोरजी को चांदी के बंगले में विराजीत कर तिलक किया जायेगा। श्याम को छः बजे से साडे आठ बजे तक श्री ठाकोरजी के सन्मुख माखन मिसरी मनोरथ का आयोजन किया गया है। साथ ही श्याम पांच बजे से आठ बजे तक हवेली प्रांगण में श्री ठाकोरजी की गोवर्धन लीला के विषय पर पुष्टिमार्गीय कथा शास्त्री हिरेनभाई भट्ट का धार्मिक व्याख्यान भी रखा गया है। दिनभर के सभी कार्यक्रमों में वैष्णवों को बडी तादाद में शामिल होकर दर्शन एवम प्रवचन का लाभ लेने का आवाहन श्री गोवर्धन ट्रस्ट द्वारा किया गया है।

Tags: Surat