सूरत : केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी.आर. पाटिल ने शिवशक्ति मार्केट का दौरा किया
सी.आर. पाटिल के हाथों शहर भाजपा ने फोस्टा प्रेरित "शिव शक्ति मार्केट रिलीफ फंड" में रुपये 11 लाख की सहयाता दी
सूरत : सूरत के शिव शक्ति मार्केट में हाल ही में हुई भीषण आगजनी की घटना से व्यापारियों को भारी नुकसान का सामना करना पड़ा। इस कठिन समय में, केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी.आर. पाटिल आज स्वयं प्रभावित व्यापारियों से मिलने पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल का निरीक्षण कर स्थिति का जायजा लिया और व्यापारियों की परेशानियों को समझते हुए हर संभव सहायता का आश्वासन दिया।
सी.आर. पाटिल की प्रेरणा से भारतीय जनता पार्टी, सूरत शहर द्वारा 11 लाख की सहायता राशि "शिव शक्ति मार्केट रिलीफ फंड" में प्रदान करने की घोषणा की गई है। यह आर्थिक सहयोग उन व्यापारियों के पुनर्वास और उनके व्यवसाय को फिर से पटरी पर लाने में सहायता करेगा, जिनका इस दुर्घटना में भारी नुकसान हुआ है।
भारतीय जनता पार्टी के इस मानवीय प्रयास से न केवल पीड़ित व्यापारियों को राहत मिलेगी, बल्कि समाज में एकता और सहयोग की भावना भी मजबूत होगी। यह सहायता उन सभी लोगों के लिए आशा की किरण साबित होगी, जिन्होंने इस अप्रत्याशित आपदा के कारण आर्थिक संकट का सामना किया है। इस दौरान गृहराज्यमंत्री हर्षभाई संघवी भी उपस्थित रहे।