सूरत  : यह सिर्फ कबड्डी नहीं, बेटियों के सशक्तिकरण का महोत्सव है : अरविंद सिंह

तीन दिवसीय 22वीं बिहार राज्य स्तरीय सब-जूनियर बालिका कबड्डी प्रतियोगिता 26 से 

सूरत  : यह सिर्फ कबड्डी नहीं, बेटियों के सशक्तिकरण का महोत्सव है : अरविंद सिंह

सिवान जिला कबड्डी संघ के अध्यक्ष एवं हिंदीभाषी महासंघ के महासचिव तथा भाजपा नेता अरविंद सिंह ने बताया कि 22वीं बिहार राज्य स्तरीय सब-जूनियर बालिका कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। यह प्रतियोगिता बिहार राज्य कबड्डी संघ एवं सिवान जिला कबड्डी संघ के संयुक्त तत्वावधान में 26 से 28 फरवरी 2025 तक डॉ. राजेंद्र प्रसाद के पैतृक गांव जिरादेई स्थित आदर्श राजकीय मध्य विद्यालय के खेल मैदान में होगी। इसमें राज्य भर की 35 टीमें भाग लेंगी। 

अरविंद सिंह ने कहा, "यह सिर्फ खेल नहीं, बेटियों के आत्मनिर्भर बनने का मंच है। हमें गर्व है कि सिवान जिला कबड्डी संघ इस ऐतिहासिक आयोजन की मेजबानी कर रहा है।" आयोजक एवं कबड्डी संघ के सचिव मनोरंजन कुमार सिंह और उनकी टीम इस प्रतियोगिता को यादगार बनाने के लिए पूरी मेहनत से जुटी हुई है। उनके प्रयासों से यह अब तक के सबसे बेहतरीन कबड्डी आयोजनों में से एक बनने जा रहा है। 

खिलाड़ियों के ठहरने की उत्तम व्यवस्था की गई है, और आयोजन को सफल बनाने के लिए स्थानीय स्तर पर कई उप-समितियां बनाई गई हैं। बिहार राज्य कबड्डी संघ के अध्यक्ष कुमार विजय सिंह सहित कई गणमान्य अतिथि इस कार्यक्रम में शामिल होंगे। तीन दिवसीय प्रतियोगिता का समापन 28 फरवरी को होगा, जिसमें विजेता टीमों को सम्मानित किया जाएगा। 

श्री सिंह ने कहा, "हमारा उद्देश्य सिर्फ प्रतियोगिता का आयोजन नहीं, बल्कि खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहन देना है, ताकि वे राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना सकें।" उन्होंने जिलेवासियों से इस आयोजन में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने और खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाने की अपील की। यह आयोजन बिहार के खेल इतिहास में एक नई उपलब्धि के रूप में दर्ज होगा।

Tags: Surat