सूरत : राजस्थान युवा संघ अध्यक्ष का जन्म सेवा दिवस के रूप में मनाया
दिन की शुरुवात ॐ नन्देश्वर गौ शाला में गौ माता को लापसी , हरा चारा और गुड़ खिलाकर किया
विभिन्न सेवा कार्यों के द्वारा गुजराती मारवाड़ी समाज की सर्वमान्य संस्था राजस्थान युवा संघ के सर्व सहमति से पुनः नियुक्त अध्यक्ष विक्रम सिंह शेखावत का जन्म दिन समाज और कार्यकर्ताओं ने सेवा दिवस के रूप में मनाया, जिसमें दिन की शुरुवात ॐ नन्देश्वर गौ शाला में गौ माता को लापसी , हरा चारा और गुड़ खिलाकर किया। उसके बाद खेतेश्वर सर्किल पर उपस्थित लगभग 500 दिहाड़ी कर्म योगियों के साथ कार्यकर्ताओं ने अल्पाहार किया। तत्पश्चात मंगोब, गोड़ादरा विस्तार में विभिन्न जगहों पर 51 नीम व पीपल का रोपण करके कार्यकर्ताओं ने पर्यावरण के संरक्षण व संवर्धन के प्रति जागरूकता का संदेश दिया।
सायं बेला में सनातन की सेवार्थ गोडादरा में बाल व्यास विष्णुप्रिया जी द्वारा चल रही श्रीमद्भागवत कथा व आरती में सभी बंधुओं सहित भाग लिया। साथ ही साथ बच्चों में संस्कारों को पुष्ट करने हेतु इंपीरियल स्कुल ग्रुप द्वारा माता पिता पूजन कार्यक्रम में भाग लिया। गोडादरा विस्तार में सेवा बस्ती में पाठदान केन्द्र में बच्चों को बैग,कॉपी ,पेन,पेंसिल इत्यादि वितरण व उनके साथ जीवन में शिक्षा का महत्व पर चर्चा हुई। साथ ही साथ कड़ोदरा व सचिन क्षेत्रों में भी सामाजिक बंधुओं से मुलाकात हुई।
राजस्थान युवा संघ का मूल मंत्र समरसता समानता है। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी सफाई कर्मचारी
महिलाओं को वस्त्र वितरित करके समाज के लिए उनके योगदान के लिए उन्हें सम्मानित किया। राजस्थान युवा संघ कार्यालय पर भजन-कीर्तन के साथ सभी कार्यकर्ताओं ने स्नेह भाव से मिठाई वितरित की। आने वाले दिनों में अवकाश के दिन अंतरोली विस्तार में एक रक्त दान शिविर और मुफ्त सर्व रोग निदान चिकित्सा शिविर के आयोजन का संकल्प भी किया गया।