सूरत : दीन सहायक विद्या मंदिर वेसू-बमरोली में मनाया गया 76 वां गणतंत्र दिवस

बच्चों ने कार्यक्रमों के माध्यम से "व्यसन मुक्त हो हमारा समाज" इस पर फोकस किया

सूरत : दीन सहायक विद्या मंदिर वेसू-बमरोली में मनाया गया 76 वां गणतंत्र दिवस

हिंदू सनातन सेवा पब्लिक चेरीटेबल ट्रस्ट द्वारा संचालित दीन सहायक विद्या मंदिर वेसू और बमरौली दोनों सेंटर पर श्रमजीवी बच्चों द्वारा बड़े हर्ष उल्लास के साथ 76 वां गणतंत्र दिवस मनाया गया। समाजसेवी हिनाबेन शाह के द्वारा ध्वजारोहण किया गया। बच्चों ने देशभक्ति के गीत गाए और सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किये। बच्चों ने कार्यक्रमों के माध्यम से "व्यसन मुक्त हो हमारा समाज" इस पर फोकस किया। मंच संचालन हसमुख भाई नायक ने किया।   

D27012025-09

 इस अवसर पर महेंद्रभाई आर्मी रॉबिन हुड केवी सदस्य गण उपस्थित थे। रॉकस्टार के ग्रुप एवं महावीर जैन सेवा के फाउंडर मीनाक्षी बेन ने संस्था के संस्थापक गिरिजा शंकर उपाध्याय का सम्मान किए एवं बृजबाला उपाध्याय का भी मीनाक्षीबेन द्वारा सम्मान किया गया। इस अवसर पर संजय मिश्रा, भोलानाथ यादव, लालता प्रसाद उपाध्याय, सुधा पाल, दक्षा वाघ, सीमा, शारदा, जिगिसा पटेल, पत्रकार मंडल के प्रमुख जिग्नेशभाई जोशी अपने ग्रुप के साथ  उपस्थित थे।  

D27012025-10

संस्था के संस्थापक गिरिजा शंकर उपाध्याय ने बताया कि 26 जनवरी 1950 को भारत का संविधान अमल में आया था। जिसके अनुसार हमारे देश में कानून व्यवस्था प्रभावी है। हम लोग भी आज के दिन संवैधानिक संकल्पबद्ध होकर जीवन में भी कुछ नीति नियम बनाएं जिससे जीवन अच्छे ढंग से आगे बढ़े। उन्होंने कहा कि हमारा लक्ष्य केवल अपने लिए नहीं, बल्कि समाज और देश के लिए भी योगदान देना होना चाहिए। एक विकसित और सशक्त भारत के लिए हमें ईमानदारी, शिक्षा और परिश्रम को अपनी प्राथमिकता बनाना होगा, तभी हम विकसित भारत का निर्माण कर सकते हैं।  

Tags: Surat