सूरत :  राजस्थान युवा संघ द्वारा गणतंत्र दिवस पर निकाली  भव्य जागो भारत तिरंगा यात्रा 

विप्र फाउंडेशन के संस्थापक सुशील ओझा ने किया ध्वजारोहण  

सूरत :  राजस्थान युवा संघ द्वारा गणतंत्र दिवस पर निकाली  भव्य जागो भारत तिरंगा यात्रा 

मुख्य अतिथि लिंबायत की विधायक संगीता पाटिल ने दिखायी तिरंगा यात्रा को हरी झंडी

गुजराती मारवाङी समाज के सर्व मान्य संस्था राजस्थान युवा संघ द्वारा गणतंत्र दिवस की शुरुवात ध्वजारोहण के साथ की। ब्राह्मण समाज की संस्था विप्र फाउंडेशन के संस्थापक सुशील ओझा ने इस कार्यक्रम में ध्वजा रोहण किया। उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा कि यह संस्था 36 कोम की संस्था है और आज इस संस्था ने यह सिद्ध कर दिया कि किस तरह समाज में समरसता स्थापित की जा सकती है। इस प्रकार की संस्थाएं ही इस देश से जातिवाद के दंश को दूर कर सकती हैं। तत्पश्चात जागो भारत रैली निकाली गई...जिसमें हजारों की संख्या में कार्यकर्ता बाइक, कार और ओपन गाङियों में डीजे के साथ देश भक्ति और भारत जागो नारों के बीच लिंबायत की विधायक संगीता पाटिल ने हरी झंडी दिकाकर जागो भारत तिरंगा यात्रा का प्रारंभ कराया।  

D27012025-15

संस्था के अध्यक्ष विक्रम सिंह शेखावत के बताया कि यह यात्रा को जागो भारत का नाम दिया गया है। उन्होंने बताया कि हर युवा को ऐसा सदआचरण करना चाहिए..जिससे भारत फिर विश्व गुरु बने।
 
जागो भारत जल संचय के लिए, जागो भारत सड़क सुरक्षा के लिए, जागो भारत शिक्षा के लिए, जागो भारत राष्ट्र की रक्षा के लिए, जागो भारत सनातन की रक्षा के लिए लोगों को जागरुक होना है। यात्रा डुंम्भाल मंदिर से प्रारंभ होते हुए... ढाका सर्कल से ऑई माता सर्किल से महावीर सर्किल से कंगारू सर्कल से होते हुए महाराणा प्रताप चौक से होकर गोडादरा के बाबोसा मंदिर पर समाप्त हुई। 

Tags: Surat