सूरत : सीवर में गिरे दो साल के मासूम का शव 24 घंटे बाद पंपिंग स्टेशन में मिला

सूरत नगर निगम कि लापरवाही के कारण एक निर्दोष की जान चली गई! 

सूरत : सीवर में गिरे दो साल के मासूम का शव 24 घंटे बाद पंपिंग स्टेशन में मिला

सूरत के वरियाव इलाके से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। कल (5 फरवरी) शाम को अमरोली-वरियाव रोड पर राधिका पॉइंट के पास एक 2 वर्षीय बच्चा खुले नाले में गिर गया। 24 घंटे बाद आज (6 फरवरी) बच्चा वरियाव पंपिंग स्टेशन पर मृत पाया गया। बच्चे के शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल ले जाया गया है।

सूरत नगर निगम की लापरवाही के कारण एक निर्दोष व्यक्ति की जान चली गई। सूरत नगर निगम भी मासूमों की जान बचाने में विफल रहा है। अग्निशमन विभाग सहित अन्य टीमों द्वारा लगातार 24 घंटे बचाव अभियान चलाया गया। इस घटना से परिवार के सदस्यों और स्थानीय लोगों में शोक और आक्रोश फैल गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार  2 वर्षीय बेटा केदार, जो अपनी मां वैशालीबेन वेगड़ के साथ अमरोली-वरियाव रोड पर बुधवारी बाजार में गया था। केदार नाम का एक मासूम बच्चा आइसक्रीम लेने जाते समय खुले नाले में गिर गया। इस घटना ने नगर निगम की घोर लापरवाही उजागर कर दी है।

सूरत अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवा के कर्मी और स्थानीय लोग भी बचाव अभियान में शामिल थे। पानी के तेज बहाव के कारण बच्चा काफी दूर चला गया था। आज सुबह से ही बड़ी संख्या में लोग नगर निगम की लापरवाही के खिलाफ प्रदर्शन और नारेबाजी कर विरोध जताया।

पुरे दिन एनडीआरएफ और सूरत दमकल स्टाफ ने जिस जगह से बच्चा गिरा था वहा से सूएज पंपिग स्टेशन तक नाले में जांच कि। देर शाम पंपींग स्टेशन के पास से बच्चे को मृत हालत में बाहर निकालकर स्मीमेर अस्पताल ले जाया गया। 

Tags: Surat