सूरत : विप्रसेना ब्राह्मण महापंचायत की तैयारी तेज, सुनील तिवाड़ी का दौरा 

विप्रसेना के राष्ट्रीय संयोजक सुनील तिवाड़ी ने गुजरात प्रदेश अध्यक्ष पद पर लालचंद सारस्वत की नियुक्ति कि

सूरत : विप्रसेना ब्राह्मण महापंचायत की तैयारी तेज, सुनील तिवाड़ी का दौरा 

सूरत : विप्रसेना की इस वर्ष होने वाली ब्राह्मण महापंचायत के संदर्भ में विप्रसेना के राष्ट्रीय संयोजक सुनील तिवाड़ी का सूरत आगमन हुआ। विप्रसेना के गुजरात मुख्य कार्यालय पर हुए कार्यक्रम में उन्होंने विप्रसेना के गुजरात प्रदेश अध्यक्ष पद पर लालचंद सारस्वत की नियुक्ति करते हुए उन्हें संघठन की प्रदेश स्तर की जबाबदारी सुपुर्द की। 

सुनील तिवाड़ी ने उद्बोधन में कहा कि विप्रसेना के गठन को मात्र चार वर्ष हुए है लेकिन आज संघठन का नाम बच्चे बच्चे की जुबान पर है जिसका मुख्य कारण ब्राह्मण समाज के प्रत्येक व्यक्ति का प्रत्यक्ष तथा परोक्ष योगदान रहा है। उसी के फलस्वरूप आज संघठन का तीव्र गति से विकास हुआ है तथा आज विप्रसेना सम्पूर्ण भारतवर्ष में व्याप्त हो गई है।
 
नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष लालचंद सारस्वत ने सभी से ब्राह्मण महापंचायत को सफलतम आयोजन बनाने के लिए कंधे से कंधा मिलाकर कार्य करने का आह्वाहन किया। उन्होंने बताया कि शीघ्र ही गुजरात प्रदेश स्तर तथा सम्भाग स्तर की कार्यकारिणी की घोषणा कर दी जाएगी तथा सूरत में भी कार्यकर्ताओं को जोड़कर कार्यकारिणी का विस्तार किया जायेगा। 

इस अवसर पर मनपा की स्लम समिति के चैयरमेन विजय चौमाल ने उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुए संघठन की आवश्यकता के बारे में बताते हुए इससे होने वाले फायदे बताए, उन्होंने सुनील तिवाड़ी के द्वारा चलाई गई संघठन मुहिम की भूरिभूरी प्रशंसा की। 

लक्ष्मण सिंह राजपुरोहित ने महापंचायत की सफलता की कामना करते हुए युवाओं से विशेष आह्वाहन किया कि वो इस कार्यक्रम के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ योगदान प्रदत्त करे।

कार्यक्रम में ब्राह्मण महापंचायत के पोस्टर का विमोचन किया गया जिसमें गुजरात कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष ललित शर्मा, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य रमेश खटोड, सूरजमल सारस्वत, नन्दलाल सारस्वत ,गिरधारी लाल सारस्वत,सूरत जिलाध्यक्ष कृष्ण मुरारी शर्मा,श्रीराम सारस्वत, कन्हैयालाल पालीवाल, महावीर सारस्वत, सूरत जिला युवाध्यक्ष जय शर्मा,बद्रीप्रसाद अग्रावत,निर्मल शर्मा, राम शर्मा,गणेश उपाध्याय, कृष्णा जोशी,दुर्गाशंकर सेवग,शेखर शर्मा, कन्हैया लाल उपाध्याय, निर्मल वैष्णब,प्रितेश वैष्णब,जीतू उपाध्याय,कविता तिवाडी, सरस्वती शर्मा, कीर्ती मिश्रा, बसंती देवी, सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Tags: Surat