सूरत : तेरापंथ महिला मंडल द्वारा संचालित आचार्य महाश्रमण फिजियोथैरेपी के चार साल का सफर : सेवा और समर्पण का प्रतीक
सूरत : अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल के निर्देशन में पर्वत पाटिया तेरापंथ महिला मंडल द्वारा आचार्य महाश्रमण फिजियोथैरेपी सेंटर के 4 साल पूर्ण होने पर त्रिदिवसीय फ्री चेकअप कैंप का आयोजन तेरापंथ महिला मंडल पर्वत पाटिया व सिद्धार्थ फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया गया*।
साध्वी श्री जिन प्रभा जी ठाणा -5 की प्रेरणा से साध्वी जितेंद्र प्रभा जी व साध्वी काम्य यशा जी फिजियोथैरेपी सेंटर पधारकर मंगल पाठ का श्रवण करवाया। उसके पश्चात नमस्कार महामंत्र से कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ।
प्रेरणा गीत की स्वर लहरियों से मंडल की बहिनों ने मंगलाचरण किया। महिला मंडल अध्यक्ष डॉ रंजना जी कोठारी ने सभी डॉक्टर्स व अतिथियों का स्वागत करते हुए फिजियोथैरेपी सेंटर के बारे में बताया 2021 में इसकी शुरुआत हुई थी आज पेशेंट की सुविधा के लिए सभी तरह की मशीनें भी उपलब्ध है और मिनिमम चार्ज में यहां फिजियो किया जाता है एक दिन में 40 से 50 पेशेंट इस सेवा का लाभ उठा रहे हैं।
उसके पश्चात कार्यक्रम के चीफ गेस्ट सूरत महिला मंडल की पूर्व अध्यक्ष रीटा जी परमार ने रंजना जी व उनकी पूरी टीम तथा सिद्धार्थ फाउंडेशन की पूरी टीम को सफलतम 4 साल पूर्ण होने पर बधाई देते हुए कहा यहां का मैनेजमेंट बहुत ही सुंदर एवं सुव्यवस्थित है।सेवा का यह कार्य और भी गति प्रगति करे यही शुभकामना है।
सिद्धार्थ स्कूल की शिक्षिकाओं द्वारा 4 साल के सफर को एक गीतिका के माध्यम से प्रस्तुत किया गया। पूर्व अध्यक्ष मनोज जी गंग ने अपनी भावना व्यक्त करते हुए कहा कि कुसुम जी बोथरा के अध्यक्षीय कार्यकाल में इसका शुभारंभ हुआ था आने वाला हर अध्यक्ष इसे और अधिक ऊंचाइयां प्रदान करे। यही मंगल कामना।
सभा अध्यक्ष गौतम जी ढेलरिया ने भी अपनी भावना प्रस्तुत की। फुट रिलीफ मसाज, ब्लड प्रेशर व शुगर जांच की नई मशीनों का उद्घाटन रीटाजी एंव सिद्धार्थ फाउंडेशन की ट्रस्टी संजय जी कोठारी द्वारा संपादित हुआ।
कैंप के प्रथम दिन ऑर्थोपेडिक सर्जन डॉक्टर मुकेश नकुल का विजिट एवं फिजियोथैरेपी सेंटर के डॉक्टर ममता डॉक्टर दिव्या डॉक्टर चेतना एवं रेणुजी ने विशेष सेवाएं प्रदान की। मोमेंटो एवं दुपट्टे से सभी का सम्मान किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए विशेष सहयोग के लिए सिद्धार्थ फाउंडेशन के अब्दुल सर ,गुड्डू भैया ,मासी का भी दुपट्टे से सम्मान किया गया।
कार्यकारिणी सदस्य सुमित्रा जी श्याम सुखा द्वारा सभी का आभार ज्ञापन किया गया। कार्यक्रम का सफल संचालन कार्यकारिणी सदस्य सुनीता जी पारख द्वारा किया गया।
कार्यक्रम में तेयुप अध्यक्ष रवि जी मालू प्रदीप जी पुगलिया मंडल की सभी पदाधिकारीगण कार्यकारिणी सदस्य व अन्य कीअच्छी उपस्थिति रही।
कैंप के द्वितीय दिवस में गवर्नमेंट कॉलेज की सीनियर लेक्चरार धवनीथ शाह का विजिट रहेगा।