सूरत : सांसद मुकेश दलाल ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को भेंट की सूरती घारी

अफ्रीकी यात्रा के दौरान हुई मुलाकात, सूरत के विकास पर हुई चर्चा

सूरत : सांसद मुकेश दलाल ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को भेंट की सूरती घारी

सूरत: हाल ही में राष्ट्रपति द्रोपद्री मुर्म ने प्रतिनिधि मंडल के साथ दक्षिण अफ्रिका के तीन देशों की यात्रा की। इस यात्रा में तीन सांसदों का प्रतिन‌िधि मंडल भी साथ गया था जिसमें सूरत के सांसद मुकेश दलाल भी शामिल थे। आफ्रिकी देशों की यात्रा के दौरान सूरत के सांसद मुकेश दलाल ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राष्ट्रपति को सूरत की पारंपरिक मिठाई घारी भेंट की।

सांसद मुकेएश दलाल ने राष्ट्रपति को सूरत शहर के ऐतिहासिक महत्व और तेजी से विकास के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि सूरत हीरा और कपड़ा उद्योग का प्रमुख केंद्र है और देश की अर्थव्यवस्था में महत्वपूर्ण योगदान देता है। उन्होंने राष्ट्रपति को सूरत के स्वच्छता अभियान और शहर में हो रहे बुनियादी ढांचे के विकास कार्यों के बारे में भी जानकारी दी।

सांसद ने राष्ट्रपति को सूरत के लोकप्रिय त्योहार चंडीपड़वा के बारे में भी बताया। उन्होंने कहा कि यह त्योहार केवल सूरत में ही मनाया जाता है और इसका ऐतिहासिक महत्व है।

मुलाकात के दौरान दलाल ने राष्ट्रपति को आगामी मल्टी मॉडल ट्रांसपोर्ट हब, मेट्रो, बुलेट ट्रेन जैसी परियोजनाओं के बारे में भी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि इन परियोजनाओं के पूरा होने के बाद सूरत विकास की नई ऊंचाइयों को छुएगा।

 सूरत सांसद मुकेश दलाल ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात कर सूरत की घारी भेंट की और शहर के विकास के बारे में विस्तार से चर्चा की।