सूरत : इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी चौर्यासी को राज्यपाल आचार्य देवव्रत के हाथों 10 अवार्ड प्रदान किए गए

राज्य स्तरीय विविध सेवाओं के लिए यह अवार्ड रेडक्रॉस चौर्यासी के पदाधिकारियों ने गांधी नगर राजभवन में प्राप्त किए 

सूरत : इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी चौर्यासी को राज्यपाल आचार्य देवव्रत के हाथों 10 अवार्ड प्रदान किए गए

रेडक्रॉस चौर्यासी सूरत की सेवाओं को राज्य स्तर पर कुल दस पुरस्कार राज्य के राज्यपाल आचार्य देवव्रत के हाथों प्रदान किये गये। राज्य के स्वास्थ्य मंत्री ऋषिकेशभाई पटेल, स्वास्थ्य विभाग के प्रमुख सचिव धनंजय त्रिवेदी, गुजरात और रेडक्रॉस राज्य के चेयरमैन अजयभाई पटेल, वाइस चेयर डॉ. अजय देसाई, जनरल सेक्रेटरी प्रकाश परमार की विशेष उपस्थिति में गांधी नगर राजभवन में 14 अक्टूबर को 2024 को रेडक्रॉस चौर्यासी सूरत के पदाधिकारियों ने यह पुरस्कार प्राप्त किए।

इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी चौर्यासी सूरत की कई मानवतावादी सेवाओं को ध्यान में रखते हुए, वर्ष 2022-23 और 2023-24 के कुल दस पुरस्कार प्रदान किए गए हैं। जिसमें वर्ष 2022-23 में राज्य में चौर्यासी सूरत रेडक्रॉस को देहदान, नेत्रदान और अंगदान सेवाओं तथा थैलेसीमिया गतिविधि एवं डिजास्टर मैनेजमेंट गतिविधि के लिए प्रथम स्थान प्राप्त हुए थे। इसके अलावा वर्ष 2022-23 में श्रेष्ठ तालुका शाखा में द्वितीय स्थान पर रनरअप पुरस्कार तथा प्राथमिक चिकित्सा और चेयरमैन एक्सीलेंस रेडक्रॉस सेवाओं के लिए द्वितीय स्थान का पुरस्कार प्रदान किया गया।  

D15102024-03

वहीं, वर्ष 2023-24 के लिए राज्य में रेडक्रॉस चौर्यासी सूरत को देहदान, नेत्रदान और अंगदान सेवाओं के लिए प्रथम स्थान, प्राथमिक चिकित्सा, जूनियर रेडक्रॉस सेवा और डिजास्टर मैनेजमेंट सेवा के लिए द्वितीय स्थान पर रनरअप पुरस्कार प्रदान किए गए। इस प्रकार, पिछले दो वर्षों में रेडक्रॉस चौर्यासी सूरत की सेवाओं को राज्य की श्रेष्ठ सेवाओं को ध्यान में रखते हुए कुल दस पुरस्कार प्रदान किए गए हैं, जो सूरत और इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी चौर्यासी शाखा के लिए गर्व की बात है।

डॉ. शिरोया ने बताया कि इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी चौर्यासी सूरत की विभिन्न मानवतावादी सेवाओं के लिए पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। समारोह में स्वागत अजयभाई पटेल ने किया। साथ ही रेडक्रॉस ब्लड सेंटर के कार्य की जानकारी दी और भारत में प्रथम स्थान का कार्य करने की क्षमता के लिए मार्गदर्शन प्रदान किया।

Tags: Surat