सूरत : भगवान श्री राम के राज्याभिषेक के साथ संपन्न हुई रामलीला

श्री आदर्श रामलीला ट्रस्ट का आयोजन 

सूरत : भगवान श्री राम के राज्याभिषेक के साथ संपन्न हुई रामलीला

 वेसू के रामलीला मैदान में चल रही रामलीला में रविवार की रात शहरवासियों की उपस्थिति में भगवान श्री राम का राज्याभिषेक किया। श्रद्धालुओं ने भगवान राम के राज्याभिषेक की खुशियां मनाई।

श्री आदर्श रामलीला ट्रस्ट के अध्यक्ष रतन गोयल, महामंत्री अनिल अग्रवाल ने बताया कि रविवार को रामलीला में राम के अयोध्या पहुंचने पर खुशियां मनाई गई। वशिष्ठ जी की आज्ञा पर विधि विधान से श्रीराम का अभिषेक हुआ। इसके बाद आकर्षक रामदरबार सजाया गया। जहां प्रभु श्रीराम, माता सीता, लक्ष्मण, भरत और शत्रुघ्न, हनुमान का आशीर्वाद लेने लोग पहुंचे। भक्तों ने राजतिलक पर भेट सौगात प्रदान की।

सभी सदस्यों को प्रभू श्री राम ने आशीर्वाद प्रदान किया। इसके साथ ही इस बार भीष्म प्रतिज्ञा लीला का भी शानदार मंच किया गया। इसके साथ ही रामलीला का समापन हुआ।

Tags: Surat