सूरत : नवसारी में नामांकन के दौरान सी.आर. पाटिल और नैषध देसाई ने एक-दूसरे को बधाई दी

गुजरात में लोकसभा नामांकन का आखिरी दिन, विजय मुहूर्त में हुए नामांकन

सूरत : नवसारी में नामांकन के दौरान सी.आर. पाटिल और नैषध देसाई ने एक-दूसरे को बधाई दी

लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण के लिए नामांकन दाखिल करने का आज आखिरी दिन है। उस वक्त गुजरात गांधीनगर में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सी.आर. पाटिल ने विजय मुहूर्त में नवसारी सीट से अपना नामांकन दाखिल किया।

विजयमुहूर्त में पाटिल ने फॉर्म भरा

गुरुवार को नवसारी लोकसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी सी.आर. पाटिल, सीएम भूपेन्द्र पटेल, हर्ष संघवी ने बड़ी संख्या में समर्थकों के साथ बाइक रैली निकाली। रैली नवसारी स्थित केंद्रीय कार्यालय से शुरू हुई। पाटिल और मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल ने फूलों से सजी कार में रैली की। रैली में हजारों की संख्या में लोग उमड़े। रैली में महिलाएं गरबा खेलती नजर आईं। गीता रबारी ने गाने गाए। रैली के दौरान पुलिस की भी कड़ी व्यवस्था की गई है। इस बीच पाटिल विजय मुर्हुत से चूक गए। इसलिए आज शुक्रवार को गीने चुने समर्थकों के साथ 12.39 के विजय मुर्हुत में सी.आर.पाटिल ने नवसारी लोकसभा के लिए अपनी उम्मीदवारी दर्ज कराई।

फॉर्म भरने के आखिरी दिन विजय मुहूर्त में नवसारी लोकसभा सीट से बीजेपी के सी. आर. पाटिल और कांग्रेस उम्मीदवार नैषध देसाई सूरत से नवसारी पहुंचे। कलेक्टर कार्यालय में भाजपा और कांग्रेस दोनों प्रत्याशियों की भेठ हुई। इसी समय कांग्रेस उम्मीदवार नैषध देसाई पाटिल के पास पहुंचे और उनके कान में कुछ कहा। जिसे सुनकर पाटिल हंस पड़े और वहां से चले गए। फॉर्म भरने के बाद नैषध देसाई ने मीडिया से बातचीत में कहा कि मैंने पाटिल को शुभकामना दि और फिर पाटिल ने भी मुझे शुभकामना दि।

नवसारी सीट से कांग्रेस उम्मीदवार नैषध देसाई  जब कलेक्टर कार्यालय में फॉर्म भरने पहुंचे तो खादी की वेशभूषा में देखा गया। वह गांधीजी की तरह गंजा सिर, हाथ में छड़ी और पैरों में चप्पल पहनकर कलेक्टर कार्यालय आये।

Tags: Surat