जीजा के संग जा रही युवती को देख सनकी प्रेमी ने गोली मार किया घायल

जीजा के संग जा रही युवती को देख सनकी प्रेमी ने गोली मार किया घायल

पूर्वी चंपारण,19 अप्रैल(हि.स.)।जिले के कुंडवा चैनपुर थाना क्षेत्र से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। जहां के हसनपुर बलुआ गांव में एक सनकी आशिक ने अपनी प्रेमिका को ही गोली मार कर घायल कर दिया।

पुलिस के मुताबिक प्रेमिका की गलती बस इतनी थी,कि वह अपने जीजा के साथ बाइक पर सवार होकर जा रही थी।बस इतनी सी बात प्रेमी को नागवार लग गयी और उसने लड़की को गोली मार दी। वही गोली मारने वाले प्रेमी का कहना है,कि हमने अपने प्रेमिका को बार-बार मना किया कि वह दूसरे के साथ कही न जाय,लेकिन उसने हमारी बात नही मानी तो उसने अपने दोस्तों के साथ मिलकर प्रेमिका को गोली मार दी।

गोलीबारी की इस घटना में घायल लड़की हसनपुर बलुआ गांव की महेन्द्र बैठा की पुत्री खुशबू कुमारी बतायी गयी है। जिसका इलाज मोतिहारी के एक निजी नर्सिग होम में चल रहा है।गोली लड़की के कमर के नीचे लगी है। घायल लड़की के जीजा ने बताया कि वह अपनी साली खुशबू के साथ बाइक से गांव में घुमने जा रहे थे।इसी दौरान वहां कुछ लड़के आये और खुशबू से बात करना चाहा लेकिन उसने मना कर दिया। जिसके बाद लड़कों ने उस पर गोली चला दी।घटना की जानकारी पर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Tags: