गुजरात : एनआरआई ने दी भेंट, अमेरिकी डॉलर से सजा यह मंदिर

गुजरात : एनआरआई ने दी भेंट, अमेरिकी डॉलर से सजा यह मंदिर

गुजरात के गांधीनगर में स्थित सुप्रसिद्ध रूपल वरदायिनी माता के मंदिर को अमेरिकन डॉलर से सजाया गया था। एक एनआरआई भक्त द्वारा माता की पूजा अर्चना करने के लिए गर्भगृह के अलावा माता की मूर्ति को भी डॉलर से सजाया गया। आम तौर पर हर दिन माताजी की मूर्ति को सजाया जाता है। पर डॉलर से हुए इस सुशोभन को देखकर हर कोई चकित और हैरान रह गया था।
नवनिर्मित मंदिर के गर्भगृह में चारों और अमेरिकन डॉलर का सुशोभन किया गया था। इस अनोखे सुशोभन को मंदिर के अन्य भक्तों ने भी सराहा था। इस मामले में मंदिर के ट्रस्टी मंडल के ने बताया कि ट्रस्टी मंडल की अनुमति के बाद एनआरआई भक्त ने इस तरह का सुशोभन करवाया था। 
बता दें कि रूपल वरदायिनी मां के मंदिर में नवरात्रि की हर नौवीं तिथि पर पल्ली मेले का आयोजन किया जाता है। जिसमें माता जी के पल्ली पर शुद्ध की का अभिषेक किया जाता है। इस दिन हजारों किलो घी का अभिषेक किया जाता है। जिसके लिए देशभर में से कई लोग आते है।