दुनिया में कई फल ऐसे जिनकी कीमत होती है लाखों में
लंदन, 16 अप्रैल (वेब वार्ता)। क्या आप जानते हैं कि दुनिया में कुछ ऐसे फल भी हैं, जिनकी कीमत सुनकर आप चौंक सकते हैं? ये फल इतने महंगे हैं कि आम आदमी के लिए इन्हें खरीदना किसी सपने जैसा लगता है।
सबसे पहले बात करते हैं ताइयो नो तमागो आम की, जिसे ‘एग्स ऑफ सन’ भी कहा जाता है। जापान में पैदा होने वाला यह आम आधा पीला और आधा लाल होता है और इसकी कीमत 1 से 2 लाख रुपये तक हो सकती है।
इसके बाद आता है सेम्बिकिया क्वीन स्ट्रॉबेरी, जिन्हें न्योहो स्ट्रॉबेरी के नाम से भी जाना जाता है, टोक्यो की एक प्रसिद्ध फल की दुकान, सेम्बिकिया के नाम पर रखी गई हैं, जो जापान की सबसे पुरानी फल की दुकान है. सेम्बिकिया क्वीन स्ट्रॉबेरी, जिसकी खासियत है कि इसे कई दिनों तक स्टोर किया जा सकता है। 12 पीस की एक पैकिंग की कीमत करीब 20 से 25 हजार रुपये होती है। युबारी खरबूजा, जिसे युबारी किंग के नाम से भी जाना जाता है, जापान के होक्काइडो द्वीप के युबारी शहर में उगाया जाने वाला एक विशेष प्रकार का खरबूजा है, जो अपनी उच्च गुणवत्ता और मिठास के लिए प्रसिद्ध है. जिसकी कीमत 10 से 12 लाख रुपये तक हो सकती है। यह दुनिया के सबसे महंगे फलों में से एक माना जाता है।
इसी तरह जापान मेंस्क्वायर तरबूज यानी चौकोर तरबूज भी तैयार किया जाता है, जिसकी कीमत 50 से 60 हजार रुपये तक होती है। इसे सजावट के लिए भी इस्तेमाल किया जाता है। अगर अंगूर की बात करें तो रूबी रोमन अंगूर का नाम सबसे ऊपर आता है। जापान में उगाए जाने वाले इन लाल अंगूरों की एक प्रीमियम क्वालिटी वाली बंच की कीमत 6 से 7 लाख रुपये तक हो सकती है।
रूबी रोमन एक प्रकार का टेबल अंगूर है जो पूरी तरह से जापान के इशिकावा प्रान्त में उगाया और बेचा जाता है। यह लाल रंग का होता है और लगभग पिंग-पोंग बॉल के आकार का होता है। पहला रूबी रोमन अंगूर अगस्त 2008 में 100,000 जापानी येन प्रति 700 ग्राम गुच्छा, या 26 डॉलर प्रति अंगूर की दर से बिक्री के लिए गया था।
वहीं, सेकाई इची सेब दुनिया का सबसे महंगा और बड़ा सेब है, जिसकी लंबाई लगभग 15 इंच और वजन 1 किलोग्राम तक होता है। इसकी कीमत 1.5 से 2 हजार रुपये तक है। अंत में बात करते हैं बुद्धा शेप्ड नाशपाती की, जो बुद्धा की आकृति में तैयार की जाती हैं। चीन में उगाई जाने वाली इस अनोखी नाशपाती की कीमत 600 से 700 रुपये तक होती है।
इन फलों की कीमतें जरूर चौंकाती हैं, लेकिन इनका स्वाद, आकार और दुर्लभता इन्हें खास बना देती है। मालूम हो कि फल न सिर्फ स्वादिष्ट होते हैं, बल्कि स्वास्थ्य के लिए भी बेहद फायदेमंद माने जाते हैं। डॉक्टर अक्सर बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक को फल खाने की सलाह देते हैं क्योंकि ये शरीर को ऊर्जा देते हैं और बीमारियों से लड़ने में मदद करते हैं।