सूरत : लिंबायत में चैत्री नवमी पर 1008 से अधिक कन्याओं का पूजन, नारी शक्ति का हुआ सम्मान
श्री साई गणेश सेवा ट्रस्ट और भारत-भारती संस्था के संयुक्त आयोजन में भव्य पूजा-अर्चना, महाप्रसादी और थाली वितरण
सूरत। चैत्र नवरात्रि की नवमी तिथि पर लिंबायत नीलगिरी सर्कल स्थित श्री साई बाबा मंदिर में 1008 से अधिक कन्याओं का विधिवत पूजन किया गया। इस भव्य आयोजन का आयोजन श्री साई गणेश सेवा ट्रस्ट और भारत-भारती संस्था के संयुक्त तत्वावधान में किया गया, जिसमें नारी शक्ति के सम्मान के साथ-साथ धार्मिक आस्था और संस्कृति की सुंदर झलक देखने को मिली।
कन्या पूजन के पश्चात, सूरत शहर के विविध क्षेत्रों में विशिष्ट योगदान देने वाली महिलाओं का सार्वजनिक रूप से सम्मान किया गया। कार्यक्रम का समापन महाआरती और महाप्रसादी वितरण से हुआ, साथ ही हर कन्या को विशेष थाली भेंट की गई।
कार्यक्रम की मुख्य यजमान लिंबायत की विधायक संगीता पाटिल रहीं। नवदुर्गा के नौ रूपों की झांकी और मंत्रोच्चार के साथ पूजा संपन्न हुई। इस पावन अवसर पर पूजन में सुरेश मास्टर, सुनील धवन, जिग्नेश पाटिल, भरत शाह, डॉ. वर्षा आचार्य, प्रो. डॉ. अनामिका तलेसरा, गुरुमाता ज्योतिर्मयानंद गिरी, स्वेता सिंह और संजय बलदानिया सहित अनेक गणमान्य जन उपस्थित थे।
कार्यक्रम में सूरत के डिप्टी मेयर डॉ. नरेंद्र पाटिल के साथ पार्षद विक्रम पाटिल, भूषण पाटिल, अल्का पाटिल और कांताबेन वाकोड़ीकर की भी विशेष उपस्थिति रही।
पूरे आयोजन को सफल बनाने में अविनाश पाटिल, रुद्रनारायण तिवारी, अतुल साड़ी, यजुवेंद्र दुबे, जयेश भाई, अनिल सोनकुसरे समेत अनेक ट्रस्टी और कार्यकर्ताओं का सराहनीय योगदान रहा।