पूर्व केंद्रीय मंत्री आरती करते समय आग की चपेट में आने से झुलसीं

पूर्व केंद्रीय मंत्री आरती करते समय आग की चपेट में आने से झुलसीं

जयपुर, 31 मार्च (भाषा) कांग्रेस की वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री गिरिजा व्यास सोमवार को राजस्थान के उदयपुर शहर में अपने घर में आरती करते समय आग से झुलस गईं। परिवारजनों ने यह जानकारी दी।

व्यास (79) को तुरंत उदयपुर के एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका प्राथमिक उपचार किया गया और बाद में आगे के इलाज के लिए उन्हें अहमदाबाद रेफर कर दिया गया।

उनके भाई गोपाल शर्मा ने बताया कि गिरिजा व्यास आरती कर रही थीं, इसी दौरान उनकी चुन्नी ने नीचे रखे दीपक से आग पकड़ ली। परिवार के सदस्य उन्हें अस्पताल ले गए।

कांग्रेस की दिग्गज नेता गिरिजा व्यास ने राज्य और केंद्र दोनों सरकारों में मंत्री के रूप में काम किया है। वह कांग्रेस प्रदेश अध्यख व राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष भी रह चुकी हैं।

Tags: Rajasthan