सूरत : गुज-राज महासंगम में घूमर के साथ कैच द रेन..जल संचय जन भागीदारी की शपथ लेंगी 11000 मातृ शक्ति

साथ में दिव्यांग मातृशक्ति का रजिस्ट्रेशन निशुल्क होगा

सूरत : गुज-राज महासंगम में घूमर के साथ कैच द रेन..जल संचय जन भागीदारी की शपथ लेंगी 11000 मातृ शक्ति

 राजस्थान युवा संघ द्वारा आयोजित नखराळी घूमर विश्व रिकॉर्ड में दिव्यांग महिला शक्ति का रजिस्ट्रेशन निःशुल्क रहेगा। संस्था में अध्यक्ष विक्रम सिंह शेखावत ने बताया कि तीन पीढ़ी व अधिक तथा महिला कॉर्डिनेटर के तर्ज पर दिव्यांग महिलाओं का विशेष खंड होगा। इस कड़ी में कल संस्था के कार्यकर्ताओं द्वारा अलग-अलग विस्तार में समाज के बधुओं को आमंत्रित किया। 

रोहित मेवाड़ा और प्रदीप पारीक के नेतृत्व में जैन नगर रवि आशीष ,सालासर सोसाइटी और धीरज सिंह राजपुरोहित व शक्ति सिंह तंवर के नेतृत्व में रुद्र मणि तथा गिरधारी सिंह राजपुरोहित के नेतृत्व में हरेकृष्ण और बृजधाम तथा संजय जैन के नेतृत्व में ब्रजभूमि में समाज बंधुओं एवं महिला शक्ति को आमंत्रित किया गया।

Tags: Surat