मुंबई में इंडस्ट्रियल ऑल के तत्वाधान में 2 दिवसीय कार्यशाला शुरू
मुंबई। देश की आर्थिक राजधानी में आज इंडस्ट्रियल ऑल के द्वारा 2 दिवसीय कार्यशाला का आयोजन हुआ। इसमें साउथ एशिया के आई एल ओ के श्री एलेक्स, आशुतोष भट्टाचार्य, प्रवीन राव, कुलदीप ने देश भर से आए सीमेंट श्रमिक नेताओं से विचार विमर्श का आदान प्रदान किया एवं देश में वर्तमान सीमेंट श्रमिकों के हालात पर चिंतन किया। इसमें शिक्षा, स्वास्थ्य, सुरक्षा,संगठन एवं जागरूकता मुख्य मुद्दे थे।
कार्यक्रम में सीमेंट फेडरेशन के राष्ट्रीय महामंत्री देवराज सिंह, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष तुलसी दास सनाढ्य, उपाध्यक्ष देवेन्द्र गहलोत, चैन सिंह ठाकुर, चैन सिंह शेखावत, सत्यनारायण मेनारिया ने शिरकत की। साथ ही श्रमिक नेता मुकेश गालव, अंजू सिंह, चम्पा वर्मा सहित 8 राज्यों के नेताओं ने भाग लिया।
फेडरेशन इंटक के नेताओं ने असंगठित क्षेत्र के श्रमिको के लिए यूनियनों का गठन तथा और सदस्यों को जोड़ने पर गंभीर विचार किया।