सूरत में कुणबी पाटिल समाज ने शिव जयंती पर भाषण प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया
72 छात्रों ने भाग लिया, छत्रपति शिवाजी महाराज की नीतियों पर आधारित विषयों पर किया उत्कृष्ट प्रदर्शन
सूरत : प्रत्येक वर्ष शिव जयंती के अवसर पर, मराठा कुणबी पाटिल समाज वेलफेयर ट्रस्ट द्वारा भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया जाता है। इस वर्ष भी, समाज के संस्थापक दीपक आर. पाटिल ने 30 से अधिक स्कूलों के 72 छात्रों के बीच प्रतियोगिता आयोजित की, जिसमें छत्रपति शिवाजी महाराज की वीरता, उनके शासन के तरीके, जल संरक्षण और "पेड़ लगाओ, पेड़ बचाओ" जैसी नीतियों पर भाषण प्रस्तुत किए गए।
इस भाषण प्रतियोगिता का आयोजन इस उद्देश्य से किया गया था कि जनता तक यह बात पहुंचाई जा सके कि छत्रपति शिवाजी महाराज की नीतियां वर्तमान समय में भी कितनी प्रभावी हैं और हम उनसे कैसे सीख सकते हैं तथा एक बेहतर और स्वस्थ भारत का निर्माण कर सकते हैं। प्रतियोगिता के दौरान, ग्रुप 1 एवं ग्रुप 2 के पर्यवेक्षकों द्वारा प्रथम, द्वितीय, तृतीय तथा प्रोत्साहन विजेताओं का चयन किया गया।
जिसमें ग्रुप 1 एवं ग्रुप 2 के 4 पर्यवेक्षकों द्वारा प्रथम, द्वितीय, तृतीय एवं दो प्रोहत्साहन विजेताओं की घोषणा की गई। जिसमें ग्रुप 1 में जयेश संजय मराठी मातृभूमि विद्या संकुल प्रथम सौम्या निलेश भावसार वेदांत इंटरनेशनल द्वितीय लोकेश सरजेराव कापडनीस एसएमसी स्कूल क्रमांक 238 तृतीय तथा संघानी वैश्वी विनोद वेदांत इंटरनेशनल एवं कुणाल हरिश्चंद्र देसले स्कूल क्रमांक 138 को प्रोत्साहन पुरस्कार प्राप्त हुआ तथा ग्रुप 2 में गुप्ता मेघा सुमन 13 प्रथम महाजन वैदेही दीप दर्शन द्वितीय पाटिल निराली दीप दर्शन तृतीय तथा दवे तेजस्वी अर्चना विद्यानिकेतन मुले श्रद्धा मातृभूमि विद्या संकुल को प्रोत्साहन पुरस्कार प्राप्त हुआ।
सभी विजेताओं को ट्रॉफी और प्रमाण पत्र प्रदान किए गए, जबकि सभी प्रतिभागी छात्रों को पुरस्कार के रूप में स्कूल बैग दिए गए। इस कार्यक्रम के पर्यवेक्षक सोपान पाटिल, संदीप पाटिल, नितिन सैनदान, चंदू भालिया, मनीषा पाटिल, मनीषा सूर्यवंशी भटूबाई पाटिल और स्वाति वानखेड़े थे।
इस अवसर पर, समाज के गौरवमयी योगदान को उजागर करते हुए, सीएमए फाउंडेशन में सूरत में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली महिमा पाटिल और दक्षिण गुजरात बॉडी बिल्डिंग चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने वाली डिम्पल पाटिल को भी सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का संचालन प्रेरणा पाटिल द्वारा किया गया, जिसमें केंद्रीय कैबिनेट मंत्री सी.आर. पाटिल, लिंबायत विधायक संगीता पाटिल और युथ फॉर गुजरात के अध्यक्ष जिग्नेश भाई पाटिल ने उपस्थित छात्रों तथा आयोजकों को शुभकामनाएं दीं।
यह भव्य आयोजन 17 फरवरी 2025 को दोपहर 3 बजे सरस्वती विद्यामंदिर स्कूल, लिंबायत में संपन्न हुआ।
पिछले महीने से ही, समाज के कार्यकर्ताओं दीपक आर. पाटिल, भास्कर पाटिल, चंद्रकांत पाटिल, अंकुश पाटिल, अनिल पाटिल, शामकुमार पाटिल, प्रमोद सालुंख और अरविंद पाटिल ने मिलकर कार्यक्रम की तैयारियों में जुट गए थे।
इस अवसर पर सूरत नगर निगम के उप महापौर डॉ. नरेन्द्र पाटिल, लोक निर्माण समिति के अध्यक्ष भाईदास पाटिल तथा विभिन्न स्कूलों के शिक्षकों ने भी समर्थन दिया।
इस प्रकार, इस आयोजन ने न केवल छात्रों में नैतिक मूल्यों और भारतीय संस्कृति के प्रति जागरूकता बढ़ाई, बल्कि समाज में एकजुटता और सामूहिक विकास का संदेश भी प्रसारित किया।