अहमदाबाद : अमेरिका से निकाले गए भारतीयों में गुजरातियों की संख्या सबसे अधिक, 33 नामों की सूची जारी
अमेरिका में विभिन्न देशों के 7.25 लाख से अधिक लोग अवैध रूप से रह रहे हैं
अमेरिका में अवैध रूप से रह रहे भारतीयों को वापस उनके वतन भेजा जा रहा है। विमान पंजाब के अमृतसर स्थित गुरु रविदास अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरा है। अमेरिकी सैन्य सी-17 विमान में 13 बच्चों सहित 104 अवैध अप्रवासी सवार थे। इसमें 79 पुरुष और 25 महिलाएं हैं। इस विमान में गुजरात के 33, पंजाब के 30, हरियाणा के 33, महाराष्ट्र के 3, उत्तर प्रदेश के 3 और चंडीगढ़ के 2 नागरिक सवार थे।
प्राप्त जानकारी के अनुसार पता चला है कि 33 गुजरातियों में से अधिकांश मेहसाणा और गांधीनगर के हैं। इन सभी लोगों की सूची सामने आ गई है। जो लोग वर्तमान में वापस लौट रहे हैं, वे सीमा पार करते समय पकड़े गए थे और शरणार्थी शिविरों में रह रहे थे। अमेरिका से वापस आये गुजरातियों में जयवीरसिंह विहोल, मेहसाणा, हिरलबेन वडस्मा, मेहसाणा, राजपूत वालाजी, पाटण, केतुलकुमार दर्जी, मेहसाणा, प्रक्षा प्रजापति, गांधीनगर, जिग्नेशकुमार चौधरी, गांधीनगर, रुचि चौधरी, गांधीनगर, पिंटूकुमार प्रजापति, अहमदाबाद, खुशबू पटेल, वडोदरा, स्मित पटेल, गांधीनगर, शिवा गोस्वामी, आणंद, जीवनजी गोहिल, गांधीनगर, निकिता पटेल, मेहसाणा, ईशा पटेल, भरूच, जयेश रामी, वीरमगाम, बीना रामी, बनासकांठा, एन्नीबेन पटेल, पाटन, मंत्रा पटेल, पाटन, केतुलकुमार पटेल, मानुद, किरणबेन पटेल, मेहसाणा, मायरा पटेल, कलोल, ऋषिता पटेल, गांधीनगर, करणसिंह नेतुजी, गांधीनगर, मितलबेन गोहिल, कलोल, हेवन सिंह गोहिल, मेहसाणा, ध्रुवगिरी गोस्वामी, गांधीनगर, हेमल गोस्वामी, मेहसाणा, हार्दिकगिरी गोस्वामी, मेहसाणा, हेमानीबेन गोस्वामी, गांधीनगर, एंजल झाला, गांधीनगर, अरुणबेन झाला, मेहसाणा, माही झाला, गांधीनगर एवं जिग्नेश कुमार झाला, गांधीनगर का समावेश है।
अमेरिका में 18,000 अवैध भारतीय अप्रवासी
प्रधानमंत्री मोदी ने 27 जनवरी 2025 को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के साथ टेलीफोन पर बातचीत की। जिसमें पता चला कि भारत ने अमेरिका में अवैध रूप से रह रहे भारतीयों को वापस बुलाने का फैसला किया है। अनुमान के अनुसार, लगभग 18,000 भारतीय अमेरिका में अवैध रूप से रह रहे हैं। जिन्हें भारत भेजा जा रहा है। अमेरिका में विभिन्न देशों के 7.25 लाख से अधिक लोग अवैध रूप से रह रहे हैं।